बलिया स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय. इनसेट में दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश मोंटेनेग्रो (Montenegro) की राजदूत डॉ. जेनिस दरबारी.
Ballia Library News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का नवीनीकरण किया गया है. व्यवस्थाएं सुधरने के बाद अब यहां पुस्तकें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का तांता लगा रहा है. लोगों के लिए यहां अब बैठने के लिए भी अच्छी व्यवस्था है. बड़ा सुधार, साफ-सफाई को लेकर हुआ है. अब यहां एयरकंडीशनर-फैन भी लग गए हैं.
स्थानीय लोग काफी समय से प्रशासन से यहां फैली अव्यवस्थाओं की शिकायतें कर रहे थे, हालांकि दिक्कतें दूर नहीं हो पाई थीं. इसी साल फरवरी में मांटेनेग्रो की राजदूत डॉ.जेनिस दरबारी यहां आई थीं, उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर यहां सुधार कराने पर जोर दिया.
राजकीय जिला पुस्तकालय में जूनियर अस्टिटेंट देवव्रत राय ने बताया कि बलिया के डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ प्रवीण वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी रमेश समेत डॉ. जेनिस दरबारी ने इस पुस्तकालय की सूरत बदलने में काफी प्रयास किए. राय ने कहा, ‘मुझे चार्ज मिलने के उपरांत डॉ. जेनिस दरबारी जब यहां पहली दफा आई थीं, तो वे यहां की अव्यवस्थाओं को देखकर निराश हो गईं. उन्होंने कहा था कि मैं यहां पुस्तकें नहीं दे सकती. लाइब्रेरी में कई जगह कूड़ा-कचरा था. दीवारें झड़ रही थीं. फूल-फुलवारी इत्यादि नहीं थी. मगर, अब स्थिति बदल चुकी है.’
अब यहां लड़के-लड़कियां न केवल पुस्तकें पढ़ने आ रहे हैं, बल्कि कई-कई घंटे बैठकर अध्ययन करते रहते हैं. नई सीटें लगाई गई हैं, दीवारों को पोता गया है. आए रोज रूम की क्लीनिंग भी कराई जाती है.
यह भी पढ़ें— ब्रिटिश हुकूमत से आज ही के दिन आजाद हुआ था बलिया, जगदीश्वर निगम को किया जा रहा याद
डॉ. जेनिस दरबारी जो कि दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश मोंटेनेग्रो (Montenegro) की राजदूत हैं, उनका यूपी के बलिया जिले से खास ताल्लुक है. डॉ. जेनिस कहती हैं- “बलिया से हमारा गहरा नाता रहा है. बलिया वो जिला है जो भारत से भी पहले आजाद हो गया था. भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, लेकिन बलियावासियों ने उसके 5 साल पहले ही खुद को 20 अगस्त 1942 के दिन आजाद घोषित कर दिया था. तब तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर जे निगम (जागेश्वर निगम) ने आधिकारिक तौर पर प्रशासन स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को सौंप दिया था.” बता दिया जाए कि डॉ. जेनिस दरबारी उन्हीं जे निगम की पौत्री हैं.
— भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…