देश

UP News: ताजमहल पर हरे कीड़ों ने बोला हमला, सफेद संगमरमरी पत्थर हो रहे हैं बदरंग, देखकर हैरान हैं लोग, सैलानी खींच रहे हैं तस्वीरें

UP News: सात अजूबों में से एक ताजमहल (Taj Mahal) का रंग बदरंग हो रहा है. इस पर कीड़ों ने हमला बोल दिया है, जिससे संगमरमरी पत्थरों का रंग बदलता जा रहा है. ताजमहल में अचानक होने वाले इस बदलाव को देखकर लोग हैरान हैं. पर्यटक को इसकी तस्वीर तक खींच कर ले जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यमुना में प्रदूषण बढ़ने और पानी कम होने से गोल्डी कायरोनोमस कीड़े पनपने लगे हैं. इन कीड़ों ने ताजमहल पर हमला कर उसके पत्थरों के रंग को बदल दिया है. स्मारक के संगरमरमरी पत्थरों का रंग हल्का हरा और काला होता जा रहा है जो कि चिंताजनक है.

जानकारों की माने तो यमुना में प्रदूषण बढ़ने और पानी कम होने पर गोल्डी कायरोनोमस कीड़े पनपने लगते हैं. चूंकि इस दौरान तापमान भी बढ़ रहा है और तेज धूप के कारण यमुना के पानी को सोख रही है. इसी वजह से ये कीड़े तेजी से पनपन रहे हैं. ये कीड़े यमुना में से उड़कर सीधे ताजमहल की ओर जाते हैं और पत्थरों से टकराकर यहीं पर चिपक जाते हैं. पत्थरों पर कीड़ों का एकत्र होने और इनके स्राव के कारण काले और हरे रंग के निशान दिखने लगे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, अष्टकोणीय ताज के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी किनारों पर भी हरे रंग की गंदगी दिखाई देने लगी है. अब तक स्मारक में पच्चीकारी व दीवारों को नीचे की तरफ हरा कर रहे कीड़ों का असर अब ऊपर तक दिखाई देने लगा है. बताया जा रहा है कि यमुना की ओर बने आर्च में भी इनके निशान देखे जा रहे हैं. यही नहीं मुख्य गुंबद की जालियों के नीचे की किनारी में तो इनका बड़ी संख्या में जमावड़ा भी दिखने लगा है. विदेशी सैलानी कौतूहलवश इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करके ले जा रहे हैं. बता दें कि करीब दो साल पहले भी कीड़ों के पनपने और उनके द्वारा ताज पर हमला करने के कारण पत्थर बदरंग हो गए थे. इस मामले का बीते सालों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी संज्ञान लिया था.

आठ साल में चार बार बदरंग हो चुका है ताज

सूत्रों की माने तो पिछले आठ सालों में चार बार ताज इन कीड़ों के कारण बदरंग हो चुका है. 2015, 2019, 2021 में इन कीड़ों का प्रकोप दिखा था और अब फिर इन कीड़ों ने हमला बोला है. जानकार बताते हैं कि काइरोनोमस मादा कीट एक बार में एक हजार तक अंडे देती है. लार्वा और प्यूमा के बाद करीब 28 दिन में पूरा कीड़ा बनता है. यह दो दिन तक जीवित रहता है. यमुना नदी में पानी कम होने और प्रदूषण बढ़ने पर कीड़ों के कारण हरे और काले निशान पड़ रहे हैं.

पानी से धुलवाए जाएंगे पत्थर

एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक, प्रिंस वाजपेयी ने मीडिया को जानकारी दी कि कीडों से पत्थरों पर जमा हरे रंग को पानी से धुलवाया जाएगा. पत्थरों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी आज, शाम तक जारी हो जाएगी फाइनल लिस्ट, 21 को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

आठ साल पहले बनी थी कमेटी

सूत्रों की माने तो आठ साल पहले यानी 2015 में प्रशासन ने कीड़ों को पनपने से रोकने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने तय किया था कि ताज के पीछे यमुना में उत्खनन कराया जाएगा. ताकि यमुना में दलदल न हो सके. इसके लिए यमुना के पानी को भी कम नहीं होने दिया जाएगा. प्रयास रहेगा कि मथुरा की ओर से पर्याप्त मात्रा में आगरा के लिए पानी छोड़ा जाता रहे. उसके बाद भी आज तक इस योजना पर कोई काम नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

7 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

7 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

8 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

22 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

23 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

33 minutes ago