होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमृतपाल की पत्नी से एयरपोर्ट पर पूछताछ
Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को एयरपोर्ट पर रोका गया है. वह गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जाने की फिराक में थी. जानकारी के मुताबिक, किरणदीप सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उसकी डेढ़ बजे लंदन की फ्लाइट पकड़नी थी. फिलहाल उससे इमिग्रेशन विभाग पूछताछ कर रहा है.
बता दें कि भगौड़ा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. उस पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है.
किरणदीप कौर और अमृतपाल सिंह ने फरवरी के महीने में शादी की थी. किरणदीप कौर यूके की एनआरआई (NRI) हैं. शादी के बाद कौर अमृतपाल के पैतृक गांव पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा में रहने लगी. जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की शादी उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब में हुई थी. अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी को रिवर्स माइग्रेशन कहा था और बताया था कि शादी के बाद उनकी पत्नी यहीं गांव में रहेंगी.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा है. उसकी पकड़ के लिए पुलिस ने कई जगह अभियान चला रही है. हाल ही में पंजाब पुलिस और स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. जब उन्होंने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, अमृतपाल सिंह की तलाश पंजाब से बाहर अन्य राज्यों में भी की जा रही है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पप्पलप्रीत की अमृतपाल के साथ एनर्जी ड्रिंक पीते हुए फोटो वायरल हई थी.
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…
पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…