होमगार्ड सोमपाल (वीडियो ग्रैब)
UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड को आयकर विभाग ने 54 करोड़ का नोटिस भेजा है. वहीं इस नोटिस के बाद से होमगार्ड विभाग में हड़कम्प मच गया है. इस नोटिस के बाद होमगार्ड और उसका परिवार भी परेशान है. इस पूरे मामले को लेकर होमगार्ड ने किसी भी तरह के लेन-देन से इनकार किया है और जिलाधिकारी व एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
शामली के डीएम कैंप कार्यालय पर तैनात होमगार्ड सोमपाल को बैंक खाते में 54 करोड़ रुपये का लेनदेन करने और आयकर जमा न करने का नोटिस दिल्ली आयकर कार्यालय से मिला है. नोटिस मिलने के बाद से ही होमगार्ड सोमपाल व उसके परिवार में हड़कंप मचा है. सोमपाल ने मीडिया के सामने इस तरह के लेनदेन की जानकारी होने से इनकार किया है. साथ ही डीएम व एसपी को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. सोमपाल गांव कुड़ाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी डीएम कैंप कार्यालय पर चल रही है. होमगार्ड ने डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर बताया कि उन्हें रजिस्टर्ड डाक से नौ अप्रैल को आयकर विभाग, नई दिल्ली के नाम से नोटिस मिला है. नोटिस में उनके नाम से बैंक खाते में 2018 से अब तक लगभग 54 करोड़ रुपये का लेन-देन होना बताया गया है.
साथ ही आयकर जमा न करने के बारे मे बताते हुए नोटिस भेजा गया है. होमगार्ड का कहना है कि उनके सिर्फ दो बैंक खाते हैं, जिनमें एक खाते में उनका वेतन आता है, जबकि दूसरा बैंक खाता कृषि संबंधी है. उनके पास लगभग छह बीघा खेती की जमीन है. इसके अलावा आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है. होमगार्ड का कहना है कि उनके दोनों खाते में इतनी बड़ी धनराशि का लेन-देन नहीं हुआ है.
नोटिस में दी गई तारीख के अनुसार वह 10 अप्रैल को दिल्ली आयकर कार्यालय में गए थे, जहां पर उसे एक अन्य बैंक खाते में 54 करोड़ का लेनदेन होना बताया गया. वहां पर अधिकारियों ने उसके बयान भी लिए हैं. होमगार्ड ने कलेक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह को नोटिस मिलन की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…