देश

UP News: अयोध्या में घास-फूस के बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में घास-फूस से बने एक रेस्टोरेंट मे भीषण आग लग गई है. घटना के सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ब्लास्ट की आवाज के साथ आग लगती दिखाई दे रही है. इसी दौरान कई ब्लास्ट और हो रहे हैं. इस आग में रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है.

घटना अयोध्या के कोतवाली रुदौली के भेलसर में स्थित मजेदार रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां के घास-फूस से बने मजेदार रेस्टोरेंट में देर रात भीषण आग लग गई है. आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. हालांकि समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ ही स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था. गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी सामने आई है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर मे लीकेज होने के कारण आग थी. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन रेस्टोरेंट का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है.

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ ये 8 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, क्या खड़गे के बेटे प्रियांक बनेंगे मंत्री ?

बताया जा रहा है कि गांव का लुक देने के लिए इस रेस्टोरेंट को घास फूस से बनाया गया था. यह रेस्टोरेंट पर्यटकों को खासा प्रभावित भी करता था, इसीलिए इसमें बड़ी संख्या में न केवल देश के बल्कि विदेशी भी खाना खाने के साथ ही चाय के लिए भी आते थे. यह रेस्तरा करीब 3 साल पुराना बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे हैं. यहां पर एक मैनेजर, दो असिस्टेंट मैनेजर सहित टोटल 16 लोग काम करते थे. देर रात रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रह है.

सीओ रुदौली सतेन्द्र भूषण ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्ट्या आग सिलेंडर फटने की वजह से हुई है. चाय बनाते समय आग की सम्भावना की वजह से जो चाय बना रहा था वह रेस्टोरेंट के अंदर से भाग कर बाहर आ गया था. इसके बाद एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे. फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

27 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

30 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

46 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

47 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

59 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

1 hour ago