देश

UP News: पीलीभीत जिले के वन में भीषण गर्मी से तेंदुए की मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माला रेंज के वन क्षेत्र के निकट एक खेत में तेंदुआ मृत मिला. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे और अंदेशा है कि पशु की मौत भीषण गर्मी और भूख के कारण हुई. पीलीभीत बाघ अभयारण्य के पूरनपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को अभयारण्य के तहत गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बैजू नगर के निकट माला रेंज के जंगल के पास एक खेत में तेंदुआ मृत मिला. मंगलवार को सुबह गश्त के दौरान वन कर्मी उमाशंकर ने खेत में तेंदुए का शव देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

तेंदुए का होगा पोस्टमार्टम

उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है. उसकी मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए तेंदुए को बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजा गया था.
आईवीआरआई के वन्य जंतु विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर ए. एम. पावडे ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि तेंदुए का पेट खाली था. प्राथमिक तौर पर सम्भवतः उसकी मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है. हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उसकी मौत किसी बीमारी हुई हो. इस बिंदु पर भी जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों में सेना तैनात, नावों से पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले एक माह से लगातार क्षेत्र में घूम रहा था. वन विभाग और ग्रामीणों की घेराबंदी जारी थी. सम्भवतः घेराबंदी के कारण उसे ठंडा क्षेत्र नहीं मिल रहा था और मन माफिक शिकार नहीं कर पा रहा था. इसीलिए भीषण गर्मी और भूख का शिकार हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago