देश

Kanpur Dehat: सुहागरात को दुल्हन के पास नशे में पहुंचा दूल्हा…और फिर शादी के 6 दिन बाद ही उठ गई नवविवाहिता की अर्थी

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक नई-नवेली दुल्हन का शव घर के पास पेड़ से चुनरी के सहारे लटका मिला है. इससे पूरे गांव में हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि उसकी शादी हाल ही में हुई थी, लेकिन सुहागरात को ही पति शराब के नशे में धुत होकर उसके पास पहुंचा था, जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था. इसकी जानकारी दुल्हन ने अपने मायके वालों को दी और भाई के साथ चौथी पर बीते रविवार को घर चली आई, लेकिन सोमवार को युवक फिर ससुराल पहुंचा और पत्नी को लेकर अपने घर आ गया और मंगलवार को ही युवती का शव घर के पास पेड़ से चुनरी के सहारे लटका मिला.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक तिश्ती रसूलाबाद के सूरज की शादी सात जून को क्षेत्र के ही पूरनपुर गांव में 20 वर्षीय रीना के साथ हुई थी. बैंड-बाजे के साथ बारात पहुंची थी और शादी खूब धूमधाम से हुई थी. तमाम सपने लेकर दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई और घर में हंसी मजाक का माहौल था, लेकिन दुल्हन को उस वक्त बड़ा सदमा लगा जब उसका पति सुहागरात को शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और फिर रात में ही दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि दूसरे ही दिन दुल्हने ने इसकी सूचना मायके वालों को दी तो दोनों के परिवार वालों ने वर-वधू को सामंजस्य बैठाने की बात कह समझा दिया और मामला शांत करा दिया. इसके बाद रविवार को मायके वाले आए और चौथी पर लेकर चले गए, लेकिन मामला तो तब बिगड़ा जब सूरज दूसरे ही दिन ससुराल पहुंच गया और माफी मांगने के साथ ही अपनी पत्नी को ससुराल वापस ले आया व मंगलवार सुबह ही उसका शव घर के पास ही एक पेड़ से चुनरी के सहारे लटका मिला. इसको देखते हुए लोगों के होश उड़ गए और गांव में हड़कम्प मच गया. दुल्हन के हाथ में लगी मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि उसकी अर्थी उठने का भी समय आ गया. लोग इस घटना को देखकर अचरज में है. मृतका के ससुर दिनेश राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस पर मौके पर एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं फॉंरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों में सेना तैनात, नावों से पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान

अकेली बेटी की मौत पर मायके में मचा कोहराम

7 जून को जिस मां ने अपनी बेटी के हाथ में शादी की मेहंदी लगाकर उसे डोली में बिठाया था, उनको क्या पता था कि शादी के 6 दिन बाद ही उसकी अर्थी भी उनको उठानी पड़ेगी. अकेली बेटी की मौत की खबर से मायकेवालों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि रीना के पिता नाथूराम की मौत करीब 15 साल पहले हो गई थी. बचपन में पिता की मौत होने पर रीना घर में तीनों भाइयों की दुलारी बहन थी. धूमधाम से शादी करने के छह दिन बाद ही बहन की मौत से तीनों भाई टूट गए हैं. भाई शिव सिंह, बबलू और राजू शव से लिपट कर घंटों बिलखते रहे.

ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप

इस घटना के बाद मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के चाचा रामबाबू ने पुलिस को इस सम्बंध में तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि शादी के बाद ही मृतका का पति सूरज सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर देख लेने की धमकी भी दे रहा था. चाचा ने आगे आरोप लगाया है, कि सूरज शराब का लती है और उसने मारपीट कर रीना की हत्या कर दी है. क्योंकि वह उसके शराब पीने का विरोध कर रही थी. उसी ने उसे मारने के बाद शव को लटका दिया है. इस सम्बंध में सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

World Rhino Day 2026: विश्व गैंडा दिवस पर पीएम मोदी ने शुरू किया प्रोजेक्ट राइनो, असम के पास दुनिया के 80% गैंडे

PM Modi Project Rhino: विश्व गैंडा दिवस पर पीएम मोदी ने बताया— असम के पास…

44 minutes ago

सुशांत सिंह राजपूत के ‘मर्डर का खुलासा’ करती तस्वीर वायरल, जानें क्या है फोटो की असलियत

सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल…

47 minutes ago

इक़बाल अशहर को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’, अनामिका जैन अंबर को ‘भारत एक्सप्रेस हिंदी’ और हिमांशी बाबरा को ‘सितारा-ए-सुख़न अवॉर्ड’

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की ओर से आयोजित…

52 minutes ago

पेजावर मठ के श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मिले PM मोदी! लोगो लॉन्च कर बोले- लाखों लोगों का जीवन संवार रहे उनके विचार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री…

52 minutes ago

राजस्थान में खनन माफियाओं का तांडव! अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा…

1 hour ago