खेल

Women’s Asian Champions Trophy: दीपिका के 5 गोल की बदौलत भारत ने थाईलैंड को 13-0 से रौंदा

Women’s Asian Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड पर 13-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के ग्रुप चरण का था. मैच में युवा फॉरवर्ड दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए.

यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी. हालांकि, भारत टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाने से दो गोल से चूक गया. चीन ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 15-0 से हराया था. भारत की ओर से दीपिका के अलावा, प्रीति दुबे, लालरेमसियामी, मनीषा चौहान ने दो-दो गोल किए, जबकि ब्यूटी डुंगडुंग और नवनीत कौर ने एक-एक गोल किया.

पहले क्वार्टर से भारत की पकड़

मैच के दौरान अधिकतर समय गेंद भारतीय खिलाड़ियों के कब्जे में रही, जिससे थाईलैंड को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला. भारत को कुल 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से पांच गोल में कन्वर्ट हुए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने आठ फील्ड गोल किए.

पहले क्वार्टर में भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए तीन गोल किए. दीपिका ने तीसरे मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. नौवें मिनट में प्रीति दुबे ने दूसरा फील्ड गोल किया, जिससे थाईलैंड पर दबाव बढ़ गया. अपना 150वा मैच खेल रही लालरेमसियामी ने 12वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया.

दूसरे क्वार्टर में भी बनाए रखा दबदबा

दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में दीपिका ने एक और गोल कर भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद, 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए ब्यूटी डुंगडुंग ने गोल किया, जिससे स्कोर 5-0 हो गया.

तीसरे क्वार्टर में किए चार गोल
तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामकता बढ़ाई और चार गोल किए. 40वें मिनट में प्रीति दुबे ने एक और फील्ड गोल किया. इसके बाद दीपिका ने 43वें और 45वें मिनट में लगातार दो गोल दागे, जिससे स्कोर 9-0 हो गया.

अंतिम क्वार्टर में चार और गोल

अंतिम क्वार्टर में भारत ने तेजी से चार और गोल किए. नवनीत कौर ने 53वें मिनट में एक फील्ड गोल किया. इसके बाद मनीषा चौहान और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को 12-0 की बढ़त दिलाई. खेल के 58वें मिनट में मनीषा चौहान ने एक और फील्ड गोल कर भारत का स्कोर 13-0 कर दिया.

अब भारतीय महिला टीम का अगला मैच शनिवार को चीन के खिलाफ होगा.


ये भी पढ़ें- Virat Kohli अगर शांत रहें और अपनी गति से खेलें, तो वे ठीक रहेंगे: शास्त्री


-भारत एक्सप्रेस

(इनपुट आईएएनएस)

Prashant Rai

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

32 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago