सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
उत्तरकाशी में मुसलमानों के पलायन पर बोले शफीकुर्रहमान
Uttarkashi Love Jihad: देवभूमि में कथित लव जिहाद के खिलाफ लगी आग को लेकर मुसलमानों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. हिंदू संगठनों ने मुस्लिम इलाकों में जमकर हंगामा किया. जय श्री राम के नारे लगाते हुए हिंदू संगठन के लोगों ने मुसलमानों की दुकानों में तोड़फोड़ की. 15 जून को उत्तरकाशी में हिंदू महापंचायत होगी. जिससे पहले मुस्लिमों को उस जगह को छोड़कर चले जाने के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं. बीते कुछ दिनों से उत्तरकाशी जिले से लगातार सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. माहौल इतना खराब हो चुका है कि एक समुदाय विशेष के लोगों को अपना कारोबार समेटकर रातोंरात पलायन करना पड़ रहा है. अभी तक कई मुस्लिम व्यापारी जिले के पुरोला इलाके से निकल चुके हैं.
बिगड़ते माहौल और मुस्लिमों के पलायन को लेकर अब राजनीति शुरू हो गयी है. उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने बीजेपी सरकार पर हमाला बोला है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “यह देश किसी के बाप का नहीं हैं, यहां रहने वाले हर छोटे-बड़े, अमीर-गरीब और किसी भी धर्म का जो यहां पैदा हुआ है, वह इसका मालिक है, उसका यह कानूनी और प्राकृतिक अधिकार है”.
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मुसलमानों के खिलाफ पोस्टर चस्पा को लेकर कहा कि यह संविधान के खिलाफ है. उत्तरकाशी से कोई भी मुसलमानों नहीं निकाल सकता है और न ही हम निकलने देंगे. वहीं उन्होंने हिंदू बेटियों की हिफाजत को लेकर कहा कि सरकार हिंदू बेटियों के साथ साथ सभी की हिफाजत करें. अगर वह हिंदू बेटी भी है तो हमारी बेटी है, उसकी हिफाजत करना भी हमारी जिम्मेदारी है, इसमें हमें हिदूं-मुस्लमान नहीं करना चाहिए.
सपा सांसद ने कहा कि “बीजेपी नफरत फैलाना चाहती है आगे 2024 का चुनाव है और बीजेपी यह अच्छे से जानती है कि माहौल इस बार उनके खिलाफ है. इन्हें अब जनता पसंद नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की नफरत वाली राजनीति का हिस्सा है और यह बौखला गए हैं. इन्हें यह लग गया है कि हिंदुस्तान के हालात इस समय इनके पक्ष में नहीं हैं. यह समय फैसला कर देगा. उन्होंने आगे कहा, “मेरी गुजारिश है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वहां रहने वाले मुसलमानों की सुरक्षा करें और उन्हें निकालने का कोई मतलब ही पैदा नहीं होता.”
बता दें कि कुछ दिनों पहले कथित तौर पर दो मुस्लिम लड़के एक हिंदू लड़की का जबरन अपहरण कर रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने उनको पकड़ लिया. जिसके बाद मुस्लिम लड़कों पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया गया और यहीं से ये पूरा बवाल शुरू हो गया.
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…