देश

UP News: अब यूपी में श्रद्धालुओं की मदद करेगी टूरिस्ट पुलिस, हिंदी-अंग्रेजी बोलने में दक्ष होंगे पुलिसकर्मी

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी. जल्द ही यूपी में टूरिस्ट पुलिस ( Tourist Police) का गठन किया जाएगा. ये पुलिस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष होगी और श्रद्धालुओं की हर सम्भव मदद करेगी. जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है. इस टीम का गठन कुम्भ मेले से पहले कर लिया जाएगा.

बता दें कि 2019 के कुम्भ मेले से पहले से ही प्रयागराज में टूरिस्ट पुलिस की मांग की जा रही थी. बताया जा रहा है कि इसकी कमी महसूस हो रही थी कि ऐसी पुलिस भी होनी चाहिए जो दर्शन-पूजा करने आए श्रद्धालुओं की बात को समझे, फिर चाहे वो देसी हों या विदेशी. यानी पुलिस श्रद्धालुओं के साथ गाइड की भूमिका में भी हो ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसीलिए टूरिस्ट पुलिस को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाया जाएगा. मीडिया सूत्रों की मानें तो कई बार टूरिस्ट पुलिस बनाने की तैयारी शुरू हुई थी लेकिन इस पर काम आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन इस बार जानकारी सामने आ रही है कि 2025 में होने वाले कुम्भ मेले से पहले टूरिस्ट पुलिस का गठन कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP POLICE : अब किसी भी घटना में बिना बुलाए पहुंचेगी पुलिस, हर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का रखेगी IP एड्रेस

प्रयागराज में बना एयरपोर्ट थाना

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने टूरिस्ट पुलिस के गठन को लेकर कवायद शुरू कर दी है और प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना भी बन कर तैयार हो गया है. इसी थाने के माध्यम से यात्रियों, पर्यटकों की मदद की जाएगी. अब टूरिस्ट पुलिस के लिए सिपाही व दारोगा की तलाश की जा रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टूरिस्ट पुलिस के लिए ऐसे सिपाही और दारोगा की तलाश की जा रही है जिनको हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान हो. चयन होने के बाद पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को ट्रीट करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनको जो मुख्य भाषाएं हैं, उसकी जानकारी दी जाएगी. इसी के साथ बेसिक पुलिसिंग के अतिरिक्त प्रयागराज के भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी और फिर प्रशिक्षण के बाद इन टूरिस्ट पुलिस को हर पर्यटन स्थल पर तैनात किया जाएगा. ताकि पर्यटकों की मदद कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

47 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago