देश

सोनिया गांधी ने दिल्‍ली में बुलाई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, उसके बाद खड़गे हैदराबाद में करेंगे CWC की मीटिंग

Congress Party Meeting : कांग्रेस पार्टी की अगले कुछ में दिनों बड़ी बैठकें आयोजित होने जा रही हैं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्‍ली में ये बैठक होगी. वहीं, उसके बाद 16 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है, जो कि हैदराबाद में होगी.

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज बताया कि आगामी 17 सितंबर को सभी प्रदेशों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक भी होनी है, उसी दिन कांग्रेस नेताओं की रैली भी होगी. मंगलवार, यानी कि 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो बैठक बुलाई है, वो बैठक मोदी सरकार द्वारा संसद में बुलाए गए विशेष सत्र से पहले होगी. बता दें कि मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाया है. इस बीच मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए एक आठ सदस्यीय समिति गठित की है. अब कांग्रेस की कल होने वाली बैठक में इस पर रणनीति बनाए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़िए: घोसी में वोटिंग से पहले लेकर सपा ने भाजपा पर लगाया रेड-येलो कार्ड को लेकर बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

दूसरी ओर दिल्‍ली में कांग्रेस की बैठक होने के बाद हैदराबाद में बड़ी बैठक नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की होगी, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लीड़ करेंगे. खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पिछले महीने ही अपनी नई टीम का ऐलान किया था. कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सचिन पायलट को भी जगह दी. कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई वर्किंग कमेटी में 39 लोगों को शामिल किया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago