देश

UP News: BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, बागपत में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, छुट्टी पर आने वाले थे घर, एक दिन पहले ही हुआ हादसा

-कुलदीप पंडित

UP News: बागपत के फौजी विपिन तोमर की ग्वालियर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने के बाद जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया, पूरे गांव में कोहराम मच गया. अपने लाड़ले को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. वहीं सैनिक सम्मान के साथ सलामी देने के बाद उनको मुखाग्नि दी गई और रविवार को अंतिम संस्कार हुआ. इस दौरान पूरा गांव ‘जय हिंद’ और ‘विपिन तोमर अमर रहे’ के नारे से गूंज रहा था.

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन तोमर बीएसएफ में थे और इस वक्त ग्वालियर में तैनात थे. जानकारी सामने आ रही है कि शनिवार की रात उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि विपिन तोमर आज (रविवार) छुट्टी पर घर आने वाले थे लेकिन ग्वालियर शनिवार की रात को स्कूटी फिसल गई और उनका सिर खम्भे से जा टकराया, जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोटें आईं और खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनका निधन हो गया. जहां रविवार को वह छुट्टी पर अपने घर जिस समय आने वाले थे उसी वक्त उनका पार्थिव शरीर लेकर बीएसएफ के जवान पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. गांव में जिसने भी इस खबर को सुना वही रो पड़ा. वहीं अंतिम सलामी के बाद उनके शरीर को मुखाग्नि दी गई.

ये भी पढ़ें- UP News: दीवार टूटने के बाद इटावा जिला जेल पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

12 वर्ष पूर्व हुए थे भर्ती

बता दें की बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरोल गांव निवासी विपिन तोमर 12 वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 10 वर्ष पहले ही विपिन की शादी ककड़ीपुर गांव की निवासी रूबी के साथ हुई थी. इनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा वरेनियम 8 वर्ष का है और छोटा बेटा अवित 4 वर्ष का है. इस घटना के बाद से बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है औऱ सभी के मुंह से बस एक बात ही निकल रही थी, कि आज विपिन छुट्टी पर आने वाले थे. मां विमला का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और वह बेसुध हो गई हैं. घर-परिवार के साथ ही इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

9 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

38 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

50 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

55 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago