देश

बीजेपी नेता ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा, बोले- विधायक जजपाल जज्जी ने 50 करोड़ रुपये लेकर दिया था पद से इस्तीफा, लेकिन मैंने…

मध्य प्रदेश बीजेपी के अंदर सियासी हड़कंप मचा हुआ है. भोपाल की अशोकनगर सीट से विधायक जजपाल जज्जी के लिए उनके ही पार्टी के नेता गले की फांस बनते जा रहे हैं. ग्वालियर की खंडपीठ में बीजेपी से दो बार पार्षद रह चुके रोशन सिंह यादव ने जजपाल जस्सी के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं. जिसके बाद से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. रोशन सिंह यादव ने अपने बयान में कहा है कि जजपाल जज्जी ने 2018 में चुनाव जीतने के बाद 50 करोड़ रुपये लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

विधायक ने 50 करोड़ लेकर दिया था इस्तीफा

दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में विधानसभा चुनाव की याचिका पर सुनवाई चल रही थी. तभी जज्जी की तरफ से सीनियर एडवोकेट ने रोशन सिंह यादव से काउंटर टेस्ट किया. इस दौरान रोशन सिंह ने बताया कि विधायक जजपाल जज्जी ने इस्तीफा देने से पहले 50 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन बाद में रोशन सिंह ने अपने बयान को संभालते हुए बोले कि “मैंने ऐसा सुना था कि जजपाल ने 50 करोड़ रुपये लिए हैं. इसलिए उनके खिलाफ मैंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी.

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे जजपाल जज्जी

बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जजपाल जज्जी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. जिस सीट से जज्जी चुनाव लड़े थे वो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. जज्जी ने बीजेपी के लड्डूराम कोरी को हराया था. बाद में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो जजपाल जज्जी भी उनके साथ पार्टी में शामिल हो गए थे. बाद में अशोकनगर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़क विधायक बने थे.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में संवैधानिक सरकार का हो चुका है पतन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की हिंसा पर शोर मचा रही BJP, लेकिन…बोले चिदंबरम

लड्डूराम ने जजपाल जज्जी के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए उस समय नामांकन रद्द करने की मांग की थी. उसी मामले की सुनवाई अभी तक चल रही है. अभी तक मामले में फैसला नहीं आया है. इसके साथ ही कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अब ऐसे में इस तरह के बयान से बीजेपी को चुनाव में परेशानी उठानी पड़ सकती है. जनता के बीच नेताओं के बीच की लड़ाई पहुंचने से बीजेपी पर लोगों का भरोसा भी कम होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago