दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
फोटो प्रतीकात्मक
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने शर्मनाक हरकरत की है. उनके बेटे की इस हरकत से पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास में इंस्पेक्टर का सिर शर्म झुक गया. दरअसल उनके बेटे ने पड़ोस में नहा लड़की का वीडियो चुपके से बना लिया. हालांकि इसकी खबर उस लड़की को लग गयी, जिसके बाद आरोपी लड़के की सच्चाई सामने आयी. बताया जा रहा है कि लड़की के पिता भी किसी अन्य विभाग में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं. फिलहाल लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पूरा मामला इंदौर शहर मल्हारगंज पुलिस लाइन का है. यहां पुलिसकर्मियों के आवास आपस में मिले हुए हैं. यहीं के घर में अन्य विभाग के इंस्पेक्टर की बेटी अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गयी थी. इस दौरान आरोपी लड़के ने लड़की के बाथरूम के रोशनदान में अपना मोबाइल रख दिया.
जब लड़की ने बाथरूम में लगे रोशनदान से शैम्पू उठाने के हाथ आगे बढ़ाया तो उसे वहां एक मोबाइल मिला. इसके बाद लड़की शौक होकर चिल्लाई लगी और बाथरूम से बाहर झांककर देखा. तभी आरोपी लड़के ने फोन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसे देख लिया और पहचान लिया कि वहा पड़ोसी टीआई का बेटा अनमोल ओसवाल है. पुलिस थाने में दर्ज FIR में लड़की ने बताया कि, “अनमोल ही बाहर खड़ा होकर अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. आरोपी स्पोर्ट्स टीचर है और उसके पिता रेडियो पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ हैं.”
मल्हारगंज पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…