देश

UP News: आजमगढ़ में संदिग्ध बुखार से दहशत, चपेट में आए कृषि महाविद्यालय के दर्जनों स्टूडेंट्स

Azamgarh: यूपी के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कोटवा कृषि महाविद्यालय के दर्जनों छात्र संदिग्ध बुखार की चपेट में आ गए हैं. पिछले सात दिनों से यहां के बच्चे संक्रमण का शिकार हो रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने पूरी घटना को छिपाए रखा. हालांकि विद्यार्थियों के बीमार होने की खबर ज्यादा दिन तक नहीं छिप सकी. नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर इसकी जानकारी स्टूडेंट्स ने ही मीडिया को दी.

इसकी जानकारी जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को होने के बाद आनन-फानन में बीमार स्टूडेंट्स के इलाज का निर्देश दिया गया. साथ ही महाविद्यालय में मेडिकल कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए. संदिग्ध बुखार से प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए रानी की सराय और पल्हनी के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. जहां एक तरफ बच्चों ने हास्टल में गंदा पानी सप्लाई किए जाने का आरोप लगाया है.

पढ़ें इसे भी- अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया बाहरी, कहा- मुख्यमंत्री जी दूसरे प्रदेश से, उन्हें यूपी की जातिगत जनगणना से कोई मतलब नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बच्चों को जुखाम, बुखार जैसे लक्षण प्रतीत हो रहे हैं. रानी की सराय स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डा. मनीष त्रिपाठी ने एक दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स के इलाज की पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमण न फैले इसको लेकर दो मेडिकल टीम को भेजा गया है, जो हॉस्टल के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. वहीं हास्टल पहुंची मेडिकल टीम ने 62 बच्चों की जांच करने और 100 लोगों के इलाज के बात को स्वीकार की है.

डीन ने कहा कि बच्चे अब ठीक हो रहे हैं

भारत एक्सप्रेस से फोन पर बात करते हुए कृषि महाविद्यालय के असिस्टेंट डीन डीके सिंह ने बताया कि फिलहाल बच्चे रिकवर हो रहे हैं. तीन बच्चे अभी मेरे पास आए थे. पानी दूषित की शिकायत के मामले में डीके सिंह ने कहा कि, ऐसा नहीं है. वही पानी हम लोग भी पीते हैं जो बच्चे पीते हैं. उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन कैंपस में ही छात्रों ने डांस का कार्यक्रम रखा था. सभी ने सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक डांस किया. दूसरे यहां के मौसम में दिन और रात के समय बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है. दिन में जहां बहुत गर्मी होती है, वहीं रात में कम्बल ओढ़ने की जरूरत पड़ जाती है. इन्हीं सब कारणों की वजह से बच्चों को वायरल हुआ है, जो कि धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…

28 minutes ago

जिरकपुर में बिल्डर के घर 8 राउंड फायरिंग; 3 शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग कनेक्शन?

Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…

29 minutes ago

इटली में जेन-अल्फा का बवाल; 4,400 करोड़ की संपत्ति जली, मेलोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…

36 minutes ago

कलयुगी बेटे ने विवाद शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा फूंका

लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…

37 minutes ago

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

49 minutes ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

53 minutes ago