देश

Kannauj: “तू नीच जात इस्लाम कबूल कर ले और अपनी नाबालिग बेटी का निकाह करवा दे”, दलित महिला और बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

-हिमांशु द्विवेदी

Kannauj: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण कराने का सिलसिला जारी है. ताजा खबर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आ रही है. यहां दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का दबाव बनाने वाले सक्रिय गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है और बताया है कि, उसके पति का कई साल पहले निधन हो गया था. तब से वह घर में अपने पांच बच्चों के साथ जैसे तैसे गुजारा कर रही है. महिला ने पुलिस को आगे बताया कि, वह असहाय व अकेली है और इसका फायदा उठा कर नगर के कांशीराम कालोनी निवासी पप्पू इकबाल, शाहरुख, दिलशाद,नगमा,शादाब,सकीना, रूकसार उस पर और उसके बच्चों को हमेशा धमकाते है और जबरदस्ती से उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहे हैं. वह कई महीनों से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं. इसी के साथ महिला ने बताया कि एक दिन शाम के वक्त वह कहीं बाहर थी, कि तभी सभी आरोपी उसके घर में घुस गए और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने लगे. इतने में वह पहुंच गई और इसका जमकर विरोध किया. इस पर आरोपी उसके साथ गली गलौज करते हुए धमकी देने लगे और बोले कि, “तू नीच जात इस्लाम कबूल कर ले और अपनी नाबालिग बेटी को इस्लाम कबूल करवा कर हमारे साथ निकाह करवा दे.” इस पर महिला ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों की इन बातों का जमकर विरोध किया और कहा कि वह मरते दम तक हिंदू ही रहेगी. इस पर आरोपियों ने उसके बच्चों को पीट-पीट कर घायल कर दिया.

ये भी पढ़ें- MP: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर शेयर की थी पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर की विवादित तस्वीर

पुलिस ने लिया एक्शन

महिला की शिकायत और निशानदेही के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि यह गिरोह शातिर किस्म का है और अबला- अकेली मां बहनों को पाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाने और जबरदस्ती निकाह कराने का काम इलाके में करता है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि अब उनसे पूछताछ चल रही है कि वह कितने लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं. इसी के साथ इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago