ट्रेंडिंग

तुलसी के पौधे का चमत्कार देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video, लोग बोले- ईश्वरीय शक्ति

सोशल मीडिया का दौर जब से शुरू हुआ और लोगों के हाथों में कीपैड फोन की जगह स्मार्टफोन ने ले ली. तब से कोई भी घटना चाहे वो छोटी हो या फिर बड़ी, तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तैरने लगती है. वैसे तो ये दुनिया अजीबो-गरीब रहस्यों और कारनामों से भरी पड़ी है, जिसके बारे में आज तक विज्ञान भी कोई सही तथ्य नहीं जुटा पाया. जिनको लेकर तमाम तरह के शोध भी होते रहते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें तुलसी का पौधा डांस करते हुए नजर आ रहा है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो

अब आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे आया ? दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saffron_bearer_no_1 अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. जिसमें एक पेड़ के पास लगा तुलसी का पौधा अचानक से हिलने लगता है. इसका हिलना किसी हवा के झोंके से नहीं हो रहा है, बल्कि इसके मूवमेंट की एक्टिविटी है वो सर्किल में हो रही है, मतलब पौधा गोल-गोल घूम रहा है. कुछ सेकेंड घूमने के बाद कुछ देर के लिए रुक जाता है. उसके थोड़ी देर बाद फिर से उसी तरह से तुलसी का पौधा झूमने लगता है.

वीडियो में झूमते हुए दिखाई दे रहा है तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को झूमते हुए देखकर पास में खड़े लोग, जिसमें बच्चे और महिलाएं हैं, वो बोलने लगती हैं कि देखिए पौधा डांस कर रहा है, इसका वीडियो बनाओ. ये वीडियो में सुनाईभी दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को मिलियन में देखा जा चुका है. हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है ? इसका पता नहीं चल पाया है. कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, और कह रहे हैं कि ये हवा की वजह से हिल रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि तुलसी के पौधे को ध्यान से देखने पर एकदम भगवान श्रीकृष्ण लग रहे हैं, दूसरे यूजर ने कहा कि ये कैमरे की बाजीगरी है, कैमरे को घुमाकर शूट किया गया है जिससे पौधा घूमते हुए दिखाई दे. फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- भारत की इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना, निकालने वालों की लगी रहती है भीड़, वैज्ञानिक भी नहीं पता कर पा रहे सच्चाई

गौरतलब है कि सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है. इसके अलावा तुलसी की पत्तियां तमाम तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं. इसके अलावा अगर आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय या फिर काढ़ा बनाने में करते हैं तो ये सर्दी-जुकाम से भी बचाती है. इसकी पत्तियों का उपयोग कई तरह की दवाईयां बनाने में भी होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

16 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

22 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

24 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

34 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

39 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

53 minutes ago