देश

UP News: यूपी के PWD विभाग ने खड़ंजा बन चुकी सड़कों को नहीं कराया गढ्ढा मुक्त, सरेंडर कर दिए 8914 करोड़ रुपए, एक्शन की तैयारी में सरकार

UP News: प्रदेश की सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के योगी सरकार के तमाम दावों पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पलीता लगा दिया है. जनता टूटी-फूटी व खडंजा हो चुकी सड़कों पर लगातार चलने को मजबूर रही. न जाने कितनी ही घटनाएं टूटी सड़क के कारण प्रदेश के तमाम हिस्सों में हुईं, लेकिन पीडब्लूडी विभाग ने इनको ठीक करने की कोई जहमत नहीं उठाई, बल्कि इस वित्तीय वर्ष में 8914 करोड़ रुपये सरेंडर भी कर दिए है जो सड़क निर्माण करने व उसे गड्डा मुक्त बनाने सहित कई मदों में जारी किया गया था. फिलहाल खबर सामने आ रही है कि बजट वापसी के बाद शासन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश सरकार से पीडब्ल्यूडी विभाग को जो राशि सड़क निर्माण और रखरखाव आदि मदों के लिए जारी हुई थी. उसे खर्च करने में विभाग नाकाम रहा है. 2021-22 के वित्त वर्ष में भी 6982 करोड़ रुपए की रकम सरेंडर की गई थी. इस वित्त वर्ष में विभाग को 23562 करोड़ का बजट मिला था, इसमें से 6982.36 करोड़ काम न होने की वजह से सरेंडर कर दिया गया था. यह कुल बजट का 29. 63 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में फरार है अतीक का गुर्गा

वहीं 2022-23 में 24590 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया था. इसके तहत सड़कों, सेतुओं व भवन मद में व्यवस्था की गई थी. अगर मीडिया सूत्रों की माने तो दिसम्बर 2022 तक बजट खर्च करने की रफ्तार इतनी धीमी रही कि तय समय में बजट पूरा खर्च ही नहीं हो सका. जबकि अनुपूरक बजट में विभाग की मांग पर 2550 करोड़ रुपए और दिए गए. इस तरह से कुल 27140 करोड़ रुपए का बजट विभाग को मिला. इसमें से 8914 करोड़ रुपए 31 मार्च तक उपयोग में नहीं आ सके और फिर इनको लौटा दिया गया. बताया जा रहा है कि यह कुल आवंटित बजट का 33 प्रतिशत है.

बता दें कि इस मामले में बार- बार शासन की ओर से मिलने वाली चेतावनी भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को नहीं सुधार सकी. नतीजतन सड़कें खस्ताहाल हैं और जनता बेहाल है. बता दें की पीडब्ल्यूडी विभाग को जो बजट दिया जाता है उसका उपयोग पुल ,सड़कें, व भवन के लिए किया जाता है.

क्या बोले प्रमुख सचिव पीडब्लूडी

बजट सरेंडर होने के मामले मे प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी, अजय चौहान ने मीडिया को बताया कि बजट सरेंडर होने की रिपोर्ट मिल चुकी है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 अक्टूबर से बदल जाएगा रसोई गैस का नियम! सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर चाहिए तो कराना होगा बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन

LPG Subsidy New Rules: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर…

5 hours ago

‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल

दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों…

5 hours ago

अंडमान के पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बनेगा विजन डॉक्यूमेंट

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक…

5 hours ago

खुद को खुद से बेहतर बना रहा है AI! बस एक साल बचा है… क्या इंसानी दुनिया का अंत होने वाला है?

एआई के जनक माने जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने एक बार फिर…

5 hours ago

ढलती उम्र में प्यार फिर मर्डर! 24 घंटों में कन्नौज पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी

कन्नौज के तिर्वा में 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या. प्रेम संबंध…

6 hours ago

ग्रीन फैशन से बदलेगी देश की तस्वीर! पीएम मोदी बोले- ‘सस्टेनेबिलिटी अब विकल्प नहीं, भविष्य की जरूरत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) भारत की परंपरा और…

6 hours ago