वीडियो ग्रैब
Viral Video: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले की कर्नलगंज चौकी के सामने उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक रईसजादा पुलिस चौकी के सामने ही अपनी गाड़ी खड़ी कर पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. इतना ही नहीं रईसजादे ने पुलिस चौकी को बम से उड़ा देने की धमकी दी. इस दौरान पूरी घटना का वीडियो पुलिसकर्मियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो वहीं रईसजादे की गाड़ी सीज कर मामला भी दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी सामने आ रही है कि एक रईसजादा सोमवार देर रात कर्नलगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचा. उस समय पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. उसकी भी गाड़ी चेक करने के लिए रुकवाया गया. इतने में शराब के नशे में धुत रईसजादा गाड़ी से नीचे उतरा और जमकर पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है और पुलिस चौकी को बम से उड़ा देने की धमकी दे रहा है. चूंकि शराबियों से पुलिस भिड़ने से पीछे हटती है. इसलिए पुलिस ने उसे छुआ भी नहीं. इतने में उसके साथी भी कार से बाहर आए और उसे चुप होने की बात करते हुए गाड़ी में बिठा दिया.
पढ़ें इसे भी- UP News: नवरात्रि पर प्रदेश भर में अखंड रामायण कराएगी यूपी की योगी सरकार, सभी जिलों को मिलेंगे इतने रुपए
इस दौरान युवक का रसूख देखते हुए चौकी प्रभारी ने तत्काल उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई, लेकिन जब यह वीडियो वायरल हो गया तो इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी हेमंत कुमार कल देर रात गश्त कर रहे थे. उन्हें लंबा जाम मिला. जब उन्होंने एक युवक से कार हटाने को कहा तो वह उनसे गाली गलौज करने लगा. युवक ने पुलिस चौकी को ही बम से उड़ाने की धमकी भी दी. इस तरह से उसने पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाया और पुलिस को धमकी दी. फिलहाल शख्स की गाड़ी सीज कर ली गई है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. इसी के साथ पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…
Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…
शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…
Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…