Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: रईसजादे ने पुलिस चौकी को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

Farrukhabad: मामला उत्तर प्रदेश फर्रूखाबाद जिले से सामने आ रहा है. यहां देर रात बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके शराब के नशे में एक युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकी देने के साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां दी.

Viral Video

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

Viral Video: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले की कर्नलगंज चौकी के सामने उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक रईसजादा पुलिस चौकी के सामने ही अपनी गाड़ी खड़ी कर पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. इतना ही नहीं रईसजादे ने पुलिस चौकी को बम से उड़ा देने की धमकी दी. इस दौरान पूरी घटना का वीडियो पुलिसकर्मियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो वहीं रईसजादे की गाड़ी सीज कर मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी सामने आ रही है कि एक रईसजादा सोमवार देर रात कर्नलगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचा. उस समय पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. उसकी भी गाड़ी चेक करने के लिए रुकवाया गया. इतने में शराब के नशे में धुत रईसजादा गाड़ी से नीचे उतरा और जमकर पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है और पुलिस चौकी को बम से उड़ा देने की धमकी दे रहा है. चूंकि शराबियों से पुलिस भिड़ने से पीछे हटती है. इसलिए पुलिस ने उसे छुआ भी नहीं. इतने में उसके साथी भी कार से बाहर आए और उसे चुप होने की बात करते हुए गाड़ी में बिठा दिया.

पढ़ें इसे भी- UP News: नवरात्रि पर प्रदेश भर में अखंड रामायण कराएगी यूपी की योगी सरकार, सभी जिलों को मिलेंगे इतने रुपए

इस दौरान युवक का रसूख देखते हुए चौकी प्रभारी ने तत्काल उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई, लेकिन जब यह वीडियो वायरल हो गया तो इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी हेमंत कुमार कल देर रात गश्त कर रहे थे. उन्हें लंबा जाम मिला. जब उन्होंने एक युवक से कार हटाने को कहा तो वह उनसे गाली गलौज करने लगा. युवक ने पुलिस चौकी को ही बम से उड़ाने की धमकी भी दी. इस तरह से उसने पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाया और पुलिस को धमकी दी. फिलहाल शख्स की गाड़ी सीज कर ली गई है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. इसी के साथ पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital