देश

UP News: रोडवेज बस के साथ टक्कर में बाइक सवार की मौत, बस के साथ 12 किलोमीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

UP News: यूपी के एटा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, एक वायरल वीडियो में रोडवेज बस में बाइक को घिसटते देखा गया. बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोडवेस बस के आगे बाइक फंसी हुई है और बस चालक बस को रोकने के बजाए उसे तेजी से भगा रहा है. बताया जा रहा है कि चालक को पता था कि कोई बाइक फंसी हुई है. बावजूद इसके उसने बस नहीं रोकी. इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मामला एटा-कोतवाली नगर के गौशाला के पास का है. घटना कल देर रात की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चालक ने करीब 12 किलोमीटर तक बाइस को घसीटा, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इसी दौरान सड़क पर जा रहे अन्य लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें- Weather Update: अभी और सताएगी झुलसती गर्मी, कई राज्यों में तापमान पहुंचेगा 45 पार, जानें कब बदलेगा मौसम

इस खौफनाक मंजर का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया. ये आरोप लगाया जा रहा है कि करीब 12 किलोमीटर तक बाइक को घसीट रहे रोडवेज बस चालक के बारे में कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, पिलुआ पुलिस व किसी भी PRV को इसकी भनक कैसे नहीं लगी?

ये भी जानकारी सामने आ रही है कि घटना के बाद कई बाइक सवार लोगों ने बस को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन चालक ने किसी की भी नहीं सुनी और वह बस की रफ्तार और तेज करता गया. चालक की इस हरकत से बस के आस-पास चल रहे अन्य लोगों की रूह भी कांप गई थी. मीडिया कुछ बाइक सवारों ने बस की पीछा कर उसे करीब 12 किलोमीटर दूर पिलुआ थाने पर जाकर पकड़ा. जानकारी सामने आ रही है कि जिलाधिकारी ने रोडवेज बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर चालक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दे दिए हैं.

चालक पर की जा रही है कार्रवाई

इस मामले में समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में एएसपी एटा धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक रोडवेज बस में एक बाइक घिसट रही है. जांच में पता चला कि कोतवाली नगर क्षेत्र में बस और बाइक में टक्कर हुई, जिसमें बाइक चालक की मौके पर मृत्यु हो गई. मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago