देश

UP News: मथुरा और सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख और 50 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार गुंडों-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और यूपी को अपराध मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री योगी के वादे पर यूपी पुलिस अमल कर रही है. इसी क्रम में जहां एक ओर मथुरा पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया है तो दूसरी ओर सहारनपुर में भी पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. हालांकि दोनों ही जिलों में एक-एक बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे. फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

मथुरा में घायल हुआ एक लाख का इनामी बदमाश

यूपी के मथुरा जिले में एक लाख के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया है और एक फरार हो गया है. घायल बदमाश रोहतास गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके दोनो पैरों में गोली लगी है. पुलिस को इसकी पिछले 2 साल से तलाश थी. बता दें 2021 में बरसाना में पुलिस पर फायरिंग के बाद से ही ये बदमाश फरार चल रहा था. इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था. इस पूरी घटना को लेकर एसएसपी मथुरा शैलेश पांडे ने बताया कि रोहतास पर संगीन धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. जून 2022 में 50 हजार से इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था. राजस्थान में भी रोहतास पर 25 हजार का इनाम घोषित है. मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद हुई है. बता दें कि थाना जैत क्षेत्र में पेलखू चौराहे पर पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच मुठभेड़ हुई थी.

ये भी पढ़ें- UP News: “सरकार ऐसे लोगों को जेल में डालकर रखे …” दो IAS समेत 5 अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने पर बोलीं सांसद मेनका गांधी

सहारनपुर में घायल हुआ 50 हजार का इनामी

सहारनपुर में रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश मीर हसन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं अन्य साथी बदमाश फरार हो गया है. एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने मीडिया को बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर रही है. बदमाश के पास से अवैध हथियार व बाइक बरामद की गई है. मीर हसन पर तमाम धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज हैं. यह मुठभेड़ सरसावा के शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

26 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago