प्रतीकात्मक तस्वीर
UP News: देवरिया जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान हाईवोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी. आरपीएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. आरपीएफ अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब रेल के ऑयल टैंकर से तेल की चोरी की शिकायत पर आरपीएफ कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह (35) वहां पहुंचे.
अधिकारी ने बताया कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोर रेल तेल टैंकर के ऊपर चढ़कर टैंकर का ढक्कन खोल कर पाइप से तेल निकाल रहे थे. सूचना मिलने पर जब आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह तेल टैंकर के पास पहुंचे तो चोर तेल निकालने वाले पाइप को छोड़कर कर भाग गए.
उन्होंने बताया कि सुधीर कुमार सिंह तेल की पाइप को नीचे से ही खींच कर निकालने का प्रयास कर रहा थे, लेकिन जब पाइप नहीं निकला तो वह तेल टैंकर पर चढ़कर उसे निकालने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए. घटना में मौके पर ही सिंह की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज
आरपीएफ देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मनभरन ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार भोर में करीब तीन बजे हुई. उन्होंने बताया कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह की बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगी हुई थी. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह बनारस के लोहता थाना क्षेत्र के निवासी थे. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…