यूटिलिटी

WhatsApp: आ रहा WhatsApp कॉल शेड्यूल फीचर, Android और IOS दोनों के लिए ऐसे करेगा काम

व्हाट्सएप अब अपने कॉलिंग फीचर को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है.  WhatsApp ने पिछले सालों में कॉलिंग फीचर को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर पेश किए हैं. दी जाने वाली सुविधाएँ पूर्ण नहीं हैं. लिमिट बढ़ाने से लेकर कॉल लिंक बनाने तक, कॉलिंग में कई फीचर जोड़ने के बाद भी कंपनी नए कॉलिंग फीचर लाने को तैयार है. व्हाट्सएप इस बार शेड्यूल्ड ग्रुप कॉल पर काम कर रहा है.  WABEtainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट को देखकर लगता है कि इस फीचर को फ्यूचर अपडेट के साथ रोल आउट किया जा सकता है. 

शेड्यूल ग्रुप कॉल क्या करेगा?

फीचर के नाम से ही लगता है कि इससे यूजर्स ग्रुप कॉल्स को शेड्यूल कर सकेंगे. हालाँकि, यह सुविधा अभी विकास के चरण में है.  वॉट्सऐप की हर हरकत पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABEtainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एंड्रॉयड 2.23.4.4 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन डाउनलोड करने से पता चला है कि कंपनी शेड्यूल ग्रुप कॉल नाम से नया फीचर डेवलप कर रही है. इसकी मदद से यूजर्स भविष्य में ग्रुप कॉल्स को शेड्यूल कर सकेंगे.  Android के लिए यह सुविधा अभी भी विकास के चरण में है. 

ये भी पढ़ें- UPI Deactivate: चोरी हो गया है मोबाइल फोन तो बैंक खाते से ऐसे रोकें UPI पेमेंट, नहीं होगी पैसों की टेंशन

क्या iOS में भी मिलेगा फीचर?

इसके बाद एक और रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि टेस्टफ्लाइट ऐप से लेटेस्ट iOS 23.4.0.75 अपडेट के लिए WhatsApp बीटा डाउनलोड करने पर पता चला है कि कंपनी यही फीचर iOS के लिए भी डेवलप कर रही है. कॉल शेड्यूल फीचर को जल्द ही आईओएस पर भी रोल आउट किया जा सकता है.

कैसे काम करेगा फीचर?

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए शेड्यूल ग्रुप कॉल फीचर पेश करने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि यह फीचर यूजर के अकाउंट के लिए इनेबल होगा तो ऐप में यूजर्स को एक नया शेड्यूलिंग ऑप्शन नजर आएगा. इसकी मदद से यूजर्स कॉल को पहले से ही शेड्यूल कर सकते है. ऐसा करने के लिए आपको कॉल आइकन पर क्लिक करना होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago