Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: देवरिया में आरपीएफ जवान की मौत, हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आया

तेल की पाइप को नीचे से ही खींच कर निकालने का प्रयास कर रहा थे, लेकिन जब पाइप नहीं निकला तो वह तेल टैंकर पर चढ़कर उसे निकालने का प्रयास करने लगे.

UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

UP News: देवरिया जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के बैतालपुर रेलवे स्‍टेशन के पास ड्यूटी के दौरान हाईवोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी. आरपीएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. आरपीएफ अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब रेल के ऑयल टैंकर से तेल की चोरी की शिकायत पर आरपीएफ कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह (35) वहां पहुंचे.

तेल निकालने वाले पाइप को छोड़कर कर भाग गए

अधिकारी ने बताया कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोर रेल तेल टैंकर के ऊपर चढ़कर टैंकर का ढक्कन खोल कर पाइप से तेल निकाल रहे थे. सूचना मिलने पर जब आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह तेल टैंकर के पास पहुंचे तो चोर तेल निकालने वाले पाइप को छोड़कर कर भाग गए.

हाई वोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आ गए

उन्होंने बताया कि सुधीर कुमार सिंह तेल की पाइप को नीचे से ही खींच कर निकालने का प्रयास कर रहा थे, लेकिन जब पाइप नहीं निकला तो वह तेल टैंकर पर चढ़कर उसे निकालने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए. घटना में मौके पर ही सिंह की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज

प्रभारी निरीक्षक बोले- “घटना करीब तीन बजे हुई”

आरपीएफ देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मनभरन ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार भोर में करीब तीन बजे हुई. उन्होंने बताया कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह की बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगी हुई थी. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह बनारस के लोहता थाना क्षेत्र के निवासी थे. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital