देश

Atiq Ahmed : “राज न खुल जाए, इसलिए विपक्ष ने करा दी अतीक की हत्या”, योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा आरोप

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद से ही यूपी में सियासत गरमाई हुई है. जहां एक ओर विपक्ष पुलिस-प्रशासन की लापरवाही करार दे रहा है. वहीं सत्ता पक्ष के मंत्री विपक्ष को लगातार टारगेट कर रहे हैं. ताजा बयान मंत्री धर्मपाल सिंह और दानिश अंसारी का आया है, जिसमें धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर ही अतीक को मरवाने का आरोप लगा दिया. वहीं दानिश अंसारी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच यूपी सरकार करा रही है.

देखें मंत्री धर्मपाल सिंह का पूरा बयान

चंदौसी जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है. चंदौसी में निकाय चुनाव की बैठक के बाद पत्रकारों ने माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल को लेकर प्रश्न किए तो कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि “सच यह है कि माफिया अतीक और अशरफ की हत्या विपक्ष ने करवाई है. विपक्ष के कुछ गंभीर राज माफिया अतीक के पास थे, जिनके खुलने के डर से विपक्ष ने माफिया अतीक और अशरफ की हत्या करवा दी.”

मंत्री ने आगे कहा, “पूर्व सरकारों में पुलिस माफिया अतीक के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी अतीक के लिए छोड़कर खड़े हो जाती थी. प्रदेश में अतीक-अशरफ अपनी मनमानी करते थे, लेकिन योगी सरकार ने माफिया अतीक को ठीक करने का काम किया है.” उन्होंने निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों, जिनको टिकट नहीं मिल पाया है, उनकी नाराजगी पर कहा कि कोई भी नाराज नहीं है. जो रूठे हुए हैं, उन्हें मनाने का काम हमारा है. सभी एक साथ हैं, कोई अलग नहीं है.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: पीड़ितों को वापस की जाएंगी माफिया अतीक अहमद द्वारा कब्जाई गईं जमीनें, यूपी सरकार कर रही है आयोग के गठन पर मंथन

देखें क्या बोले दानिश अंसारी

यूपी सरकार के मंत्री दानिश अंसारी ने भी अतीक मामले पर बयान दिया और कहा, “प्रयागराज की घटना की जांच की जा रही है और उत्तर प्रदेश की सरकार इस पूरे मामले की जांच करा रही है. योगी सरकार जनता के लिए पूरी समृद्धि और ईमानदारी से काम कर रही है.”

जानें क्या है मामला

बता दें कि 15 अप्रैल की देर रात को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी. पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी और मीडिया सवाल कर रही थी. इसी बीच तीन हमलावरों ने दोनों पर गोलियां बरसा दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. दोनों उमेश पाल की हत्या के आरोपी थे. इस मामले में अभी उसकी पत्नी और गुर्गा गुड्डू मुस्लिम फरार हैं. अतीक के बेटे असद सहित कई गुर्गे पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

23 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

29 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

42 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

49 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

59 minutes ago