होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IRCTC Tour Package: हमारे देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इसी वजह से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगातार टूर पैकेज संचालित करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पुरी-गंगासागर यात्रा संचालित करने जा रहा है.
इस टूर पैकेज के तहत पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगा सागर तीर्थ, कोलकाता में काली माता मंदिर, बैजनाथ में बैजनाथधाम बैजनाथधाम ज्योतिर्लिंग, गया में महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और वाराणसी में कॉरिडोर के दर्शन किए गए. जाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 16 मई 2023 को इंदौर से रवाना होगी.
इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 17,600 रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को 9 रात और 10 दिन की यात्रा कराई जाएगी. इस विशेष ट्रेन में यात्री इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से चढ़-उतर सकेंगे. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पैकेज का नाम – पुरी गंगासागर भव्य काशी यात्रा (WZBGI01)
गंतव्य कवर – जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या
टूर की अवधि – 9 रातें और 10 दिन
प्रस्थान तिथि – 16 मई, 2023
बोर्डिंग-डिबोर्डिंग पॉइंट्स- इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर और कटनी
भोजन योजना- नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना
यात्रा मोड- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
क्लास- स्लीपर
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…