सारस के साथ आरिफ की फाइल फोटो ( फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: कानपुर चिड़ियाघर के बाड़े में बंद सारस को देखने के लिए कई दिनों बाद जब दोस्त आरिफ पहुंचे तो सारस बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा. मानो वह आरिफ से मिलने की खुशी जाहिर कर रहा हो तो एक ओर नारजगी भी जता रहा हो कि उसे उसके दोस्त से दूर कर बाड़े में क्यों बंद किया गया है और उसकी आजादी क्यों छीनी गई है.
इस भावुक वीडियो के वायरल होने के बाद से ही न केवल भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सारस को छोड़ने की गुहार लगाई है बल्कि पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सारस को छोड़ने की अपील की है. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है.
बता दें कि कई महीनों पहले अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी शुरू हुई थी. दरअसल आरिफ को सारस घायल अवस्था में खेत में मिला था. इसके बाद आरिफ ने उसकी देखभाल की तो वह ठीक हो गया और फिर आरिफ के साथ ही वह रहने लगा था. इसके बाद दोनों की दोस्ती जमकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सारस के मिलने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद वन विभाग ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सारस को कानपुर के चिड़ियाघर भेज दिया.
बीते मंगलवार को आरिफ कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचे तो उनको देखते ही बाड़े के अंदर ही सारस उड़ने लगा था. आरिफ को सारस से तभी मिलवाया गया, जब उसका क्वारटाइन पीरियड पूरा हो गया.
बता दें कि दो दिन पहले ही आरिफ अखिलेश यादव से मिलने के लिए गए थे. इसी के बाद वह सारस से मिलने पहुंचे थे. इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Ashraf Ahmad: माफिया अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा कि, “सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है. यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं. उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए.”
अक्सर ही यूपी सरकार पर हमला बोलने वाले रिटायर आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर भावुक पोस्ट की है. ट्विटर पर उन्होने लिखा है कि, मुख्यमंत्री योगी जी आज आपसे पहली बार कुछ माँग रहा हूँ. आज़ाद कर दीजिए सारस को, इन दोनों की दोस्ती वन्य अधिनियम के किसी कानून से बढ़ कर है. क्या मिलेगा किसी को इन्हें अलग कर?
वहीं आरिफ और सारस के वीडियो को पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज सकते हुए लिखा है, “जो लोग समझते हैं नफ़रत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत क़ुदरती होती है… और क़ुदरत के ख़िलाफ़ जाने वाले कहाँ कभी कामयाब होते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…