होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक तस्वीर
Confirmed Train Ticket: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों की शुरूआत करता है. इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने इन गर्मियों में बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है. ये विशेष ट्रेनें पाटलिपुत्र से गोमतीनगर और बरौनी से कोयम्बटूर तक चलेंगी. इसका मकसद गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देना है.अगर आप भी बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं तो आप इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं. ये ट्रेनें गर्मी में लोगों को आने-जाने में राहत देंगी.
भारतीय रेलवे ने गर्मी की भीड़ से निपटने के लिए 217 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें पूरे गर्मी के मौसम में 4010 फेरे लगाएंगी, जो एक नया रिकॉर्ड होगा. भारतीय रेलवे ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि आम जनता की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. ये ट्रेनें देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के बीच चलेंगी. माना जा रहा है कि इन ट्रेनों में बड़ी संख्या उन ट्रेनों की होगी, जो बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ती हैं.
रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने क्रमश: सबसे ज्यादा 69 और 48 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. वहीं पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे ने अपनी विशेष सूची में क्रमश: 40 और 20 ऐसी विशेष ट्रेनें जोड़ी हैं. इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे जैसे जोन ने 10-10 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है, जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेनें चलाने की तैयारी की है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…