पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बेटे ने बहू पर बुरी नजर रखने वाले पिता को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या के बाद गुस्से में लाल बेटे ने हाथ-पैर भी तोड़ दिए. इस सम्बंध में पीपीगंज थाना पुलिस ने आरोपित को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया और जब पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया.
पूरी घटना को लेकर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मीडिया को जानकारी दी कि पीपीगंज के तिघरा निवासी शिवधर दुषाद का शव शुक्रवार को गांव के बाहर खेत में बने मकान के पास भूसे में पड़ा मिला था. उसके सिर पर डंडे से हमला कर हत्या की गई थी और फिर हाथ और पैर भी तोड़ दिए गए थे. इस पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी. इसी बीच शिवधर के बड़े पुत्र भोला की भूमिका को भी पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाया गया तो उससे सख्ती से मामले के बारे में पूछताछ की गई. जानकारी सामने आई थी कि उसने पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं किया था. संदेह के आधार पर पुलिस ने भोला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस को बताया कि पूछताथ में भोला ने बताया कि उसका पिता उसकी पत्नी यानी अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था. इसको लेकर कई बार विवाद हुआ और उसने पिता के आग्रह किया कि वे ऐसा न करें, लेकिन पिता नहीं माने. विवाद बढ़ा तो पिता पूरी संपत्ति दूसरे को बेचने की धमकी देने लगा. भोला ने बताया कि गुरुवार की रात भोजन करके पिता सोने के लिए गांव के बाहर खेत में बने मकान पर सोने जा रहे थे. इसी दौरान मौका पाते ही पीछे से डंडा लेकर पहुंचा और सिर पर हमला कर मार डाला. भोला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से इस कदर नफरत करने लगा था कि उसने हत्या के बाद उनके हाथ और पैर भी तोड़ दिए और इसी वजह से अंतिम संस्कार भी नहीं किया.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…