देश

UP News: H3N2 वायरस को लेकर लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में स्थापित किए गए विशेष वार्ड, लोगों से मास्क लगाने की अपील

UP News: कोरोना महामारी के बाद H3N2 वायरस के खतरे ने लोगों को चिंतित कर दिया है. महाराष्ट्र में H3N2 वायरस से दो लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद देश भर में इसको लेकर दहशत फैल गई है. जहां एक ओर डॉक्टर ये कह रहे हैं कि ये खतरनाक नहीं है तो दूसरी ओर एक के बाद एक मौतों की सामने आती खबर ने लोगों को डरा दिया है. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में H3N2 वायरस के लिए विशेष वार्ड स्थापित किए गए हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि “यहां लगभग 25% बुखार के मरीज आ रहे हैं. एहतियात के तौर पर अस्पताल में 10 बेड फ्लू वार्ड में आरक्षित किए गए हैं. ये वायरस घातक नहीं है. तो वहीं वायरस को लेकर पहले ही यूपी में नई गाइड लाइन जारी की जा चुकी है, जिसमें प्रदेशवासियों से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है.

इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर जरूरत न हो तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. इसी के साथ कहा गया है कि अगर किसी तरह की गम्भीर बीमारी पहले से हैं और इसी बीच सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत अपने डाक्टर से परामर्श लें. इसी के साथ ये भी अपील की गई है कि खुद से किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें. बता दें कि इससे पहले भी देश में दो मौतों की खबर सामने आ चुकी है.

वहीं यूपी के स्वास्थ्य महानिदेशालय ने पहले ही प्रदेश के सभी सीएमओ क़ो निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यूपी में एच3एन2 इंफ़्लूएंजा का लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है. इसी के साथ यूपी में लोगों को मास्क लगाने की अपील की गई है. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रदेश में एच3एन 2 के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन इसे भी सामान्य फ़्लू की तरह ही बताया जा रहा है लेकिन सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है. इस सम्बंध में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि ऐसा खान-पान रखें कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर्याप्त रहे. अनजान लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें.

ये भी पढ़ें- UP News: H3N2 का खतरा, राजधानी में बढ़ी सतर्कता, लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने मीडिया को जानकारी दी कि इन दिनों खांसी की लंबी अवधि का अनुभव करने वालों में से अधिकांश के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, यह उम्र या किसी अन्य पहले से मौजूद बीमारी के कारण हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

24 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

1 hour ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

2 hours ago