खेल

रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, IPL में Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ेगा ये 23 साल का बल्लेबाज

Ravi Shastri on Virat Kohli IPL Record: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूदा पीढ़ी के सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने की दौड़ में सबसे आगे हैं. कोहली ने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैचों में 150 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे.

रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, उसे एक सलामी बल्लेबाज बनना होगा. तभी उसे रन बनाने के मौके मिलेंगे. मुझे लगता है कि शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में है और इसलिए भी कि वह शीर्ष क्रम में खेलता है. इसलिए उसे रन बनाने के अच्छे मौके मिलेंगे. पिचें अच्छी हैं, इसलिए अगर वह दो या तीन पारियों में लगातार 80-100 रन बना लेता है तो उसके पास पहले से ही 300-400 रन होंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: कौन हैं यश दयाल? इस युवा खिलाड़ी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, एक दिन ‘दोस्त’ ही…

उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है, क्योंकि 900 से अधिक रन बहुत ज्यादा होता है, लेकिन एक बात यह है कि ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज को दो अतिरिक्त मैच और दो अतिरिक्त पारियां मिलेंगी, इसलिए ओपनिंग बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

शास्त्री ने कहा, युवा तिलक वर्मा और साई सुदर्शन आईपीएल 2023 में अब तक के सबसे शानदार खिलाड़ी रहे हैं. अगर हम देखें कि अब तक क्या हुआ है, तो बाएं हाथ के दो बल्लेबाज तिलक वर्मा और सुदर्शन हैं. एक की उम्र 20 साल है, दूसरे की 21 साल. उन्हें बैटिंग करते देखने में बहुत मजा आता है. उनका टेंपरामेंट देखने से पता चलता है कि उनमें अच्छा खिलाड़ी बनने की क्षमता है.

इस बीच, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भी आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ी पर अपनी राय रखी. इरफान ने कहा, निश्चित रूप से तिलक वर्मा ने बहुत प्रभावित किया है. उन्होंने पिछले साल अच्छी बल्लेबाजी की और इस साल भी अच्छा प्रदर्शन किया. यहां तक कि उनका टेंपरामेंट भी बहुत अच्छा है. लगता है कि वह भविष्य में एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे.

दूसरा है जुरेल. जिस तरह से जुरेल ने बल्लेबाजी की है, मैं दबाव में उसके शॉट्स की गुणवत्ता की कल्पना भी नहीं कर सकता. उसने काफी प्रभावित किया है, भले ही यह अभी भी शुरूआती चरण में है, लेकिन ये आशाजनक संकेत हैं.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago