देश

Swara Bhaskar: स्वरा-फहद के रिसेप्शन की तैयारियां शुरू, 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा, कार्ड पर लिखे नारे

Swara Bhaskar: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जबसे सपा नेता फहद अहमद के साथ शादी की है, तभी से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनके रिसेप्शन का कार्ड है. इस पर कई नारे और संदेश लिखे हुए हैं. इसी के साथ जो चित्रण किया गया है. वह मानो किसी आंदोलन या फिर प्रदर्शन का संदेश दे रहा हो. हालांकि यह कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस कार्ड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी तस्वीर बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 19 मार्च को स्वरा भास्कर और फहद अहमद का दावत ए वलीमा है. इस बेहद आकर्षक दावद ए वलीमा के कार्ड में देश एकता से लेकर सीएए (नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019) तक का मैसेज दिया गया है. बता दें कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद बहेड़ी तहसील के रहने वाले हैं. इसलिए यहां दावत ए वलीमा रखा गया है. इस मौके पर देश के नामी गिरामी लोगों की सम्भावना जताई जा रही है. स्वरा भास्कर के ससुर जिराज अहमद वरिष्ठ कांग्रेसी हैं तो वहीं फहद सपा से ताल्लुक रखते हैं.

बता दें कि 2019-2020 में देशभर में सीएए के विरोध में जब एक वर्ग विरोध प्रदर्शन कर रहा था तो उस समय स्वरा भास्कर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और सरकार के खिलाफ खड़ी थीं. उन्होंने देश के तमाम हिस्सों में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था. जनवरी 2020 में जब मुंबई में सीएए विरोधी प्रदर्शन हुआ, तब स्वरा भास्कर ने भाग लिया और उसी मंच पर एक कोने में छात्र नेता के रूप में फ़हद अहमद भी मौजूद थे जो कि आज उनके शौहर हैं.

पढ़ें इसे भी- Honey Singh Birthday: कितनी बार विवादों में घिरे हनी सिंह? शाहरुख के थप्पड़ से पत्नी के साथ तलाक तक

देखें क्या-क्या लिखा है कार्ड पर

इस कार्ड में सबसे ऊपर एक चित्र बना हुआ है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि खिड़की से दूल्हा-दुल्हन झांक रहे हैं और उनके साथ एक बिल्ली बैठी हुई है. इसमें कई तख्तियां हैं जिन पर लिखा है, “हम सब एक हैं”. एक तरफ भारत का मानचित्र बना हुआ है, जिस पर लिखा है हम भारत के लोग हैं. कार्ड में दावत-ए-वलीमा की पूरी जानकारी दी गई है, जिसपर फहद और स्वरा के परिजनों का नाम लिखा हुआ है. इसके बाद कार्ड में एक और हिस्सा है, जिसमें उन्होंने अपने प्यार के सफर के साथ ही राजनीति को लेते हुए प्यार का संदेश दिया है और लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

46 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

55 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago