देश

कनेक्शन के बाद भी विभाग ने लगाया बिजली चोरी का आरोप, थमाया 70 हजार का बिल, किसान की हार्ट अटैक से मौत

Barabanki: यूपी में अब बिजली बिना तार के ही झटके देने लगी है. इसके लिए मात्र विभाग द्वारा भेजा गया कागज का बिल ही काफी है. बिजली बिल को देखकर एक किसान को ऐसा झटका लगा कि उसकी मौत ही हो गई.

70 हजार का बिल देखकर लगा झटका

मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है जहां एक किसान ने बिजली का कनेक्शन ले रखा था बावजूद इसके उसपर कटिया लगाकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए विभाग ने 70 हजार रुपए का बिल थमा दिया. बताया जा रहा है कि इतना बड़ा बिल देखकर किसान को ऐसा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई. इसके बाद तो यह मामला जोर पकड़ने लगा और अब इसे लेकर बिजली विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

कनेक्शन कराने के बावजूद लगाया चोरी का इल्जाम

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे में रहने वाले मृतक किसान के भाई महेश कुमार ने इस मामले के बारे में मध्यांचल विद्युत विभाग निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया है. उनका कहना है कि है कि एक साल से ज्यादा का समय हो गया जब उन्होंने बिजली विभाग में काम करने वाले महेश कुमार श्रीवास्तव को 3000 रुपए देकर बिजली का कनेक्शन कराया था.

इसके बाद जब बिल आया तो उन्होंने कई बार बिल जमा करने का प्रयास किया. बिल के नहीं निकल पाने के कारण वे विभाग में इसे जमा नहीं करा पाए. वहीं उन्होंने अपने परिवार के बारे में बताते हुए कहा कि उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और वे अपना जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते हैं.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: कांशीराम की जयंती कार्यक्रम में ही भिड़ गए बसपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई

बिजली कर्मी से हुई थी कहासुनी

महेश कुमार का कहना है कि मजदूरी पर जाने के कारण वे बिजली का बिल नहीं निकलवा पाए. बिल जमा न हो पाने की वजह से ही उनका महेश श्रीवास्तव से विवाद भी हुआ था. 9 मार्च को बिजली विभाग ने महेश कुमार पर विभाग ने बिजली चोरी का इल्जाम लगाते हुए 70 हजार का लंबा चौड़ा बिल भेज दिया. बिल को देखने के बाद 11 मार्च को उनके बड़े भाई का सदमे के कारण हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. मामले में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली चोरी के आरोप से उन्हें मुक्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago