आस्था

Lucky Sign On Palm: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान, करियर में तरक्की के अलावा मिलती है बेशुमार दौलत

Lucky Sign On Palm: हाथों की लकीरों को पढ़कर इंसान के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है. वहीं हथेली पर बने कई निशान ऐसे होते हैं जो आपके अच्छे भाग्य का सूचक होती हैं. ऐसे में कई रेखाएं एक दूसरे को काटते हुए कई तरह के निशान बनाती हैं. ऐसा ही एक खास निशान है हैशटैग (#) का.

चाइनीज पामिस्ट्री में खास है यह निशान

चाइनीज पामिस्ट्री में (#) के निशान की काफी महत्ता है. इसे व्यक्ति के जीवन में अच्छे  भाग्य का प्रतीक माना जाता है. करियर के मामले में ऐसे निशान काफी लकी होते हैं. जिन लोगों के हाथों पर यह बना होता है वह जीवन में खूब तरक्की करते हैं. वहीं ऐसे निशान वालों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है. आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले इन निशानों के बारे में.

हथेली पर इन जगहों पर मिलता है इस निशान का यह लाभ

हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार यदि ‘#’ या ‘井’ का निशान हृदय रेखा पर हो तो ऐसे लोग बेहद ही खास होते हैं. यह लोग करियर में खास मुकाम हासिल करते हैं. वहीं इन लोगों के अंदर नेतृत्व का गुण भी होता है. जानकारों के अनुसार माना जाता है कि यदि इस तरह का निशान हृदय रेखा और भाग्य रेखा के मध्य में हो तो ऐसे लोग व्यापार में भी काफी शानदार प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा इस तरह का निशान हथेली के गुरु पर्वत जो कि तर्जनी अंगुली के नीचे होता है इस पर बना हो तो ऐसे शख्स के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती है.

इसे भी पढ़ें: काली सरसों से जगाएं अपने सोए हुए भाग्य को, कैसी भी समस्या हो इस उपाय से होगी दूर

इस जगह निशान होने पर मिलता है मान-सम्मान

इस तरह का निशान हथेली के बुध पर्वत यानी कनिष्ठा अंगुली के नीचे होने पर ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. हथेली के मध्यमा अंगुली के नीचे यानी शनि पर्वत पर ऐसे निशान वाले व्यक्ति के उच्च अधिकारी बनने की संभावना रहती है. इसके अलावा जिस किसी के भी तर्जनी अंगुली पर ‘#’ या ‘井’ का निशान बना होता है तो ऐसे लोगों को सरकारी संस्थाओं से लाभ मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

53 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

55 minutes ago