देश

UP News: “ये मुलायम सिंह की नहीं BJP की सरकार है दारोगाजी, तुम्हारा…”, फर्रुखाबाद में खनन माफियाओं की धमकी वाला वीडियो वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दारोगा से अभद्रता करने के मामले में खनन माफिया और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने एसपी के आदेश पर FIR दर्ज कराई. बता दें कि दारोगा से अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए ये बड़ी कार्रवाई की है. इस वीडियो में खनन माफिया दारोगा को धमकी दे रहा है और कह रहा है कि, “ये मुलायम सिंह की नहीं BJP की सरकार है दारोगाजी…कलाकारी भूल जाओगे.”

बता दें कि 20 अगस्त की रात 12 बजे चौकी इंचार्ज गश्त कर रहे थे कि उनको बेबर रोड़ पर विवाद और फायरिंग होने की सूचना मिली. इसके बाद वह आनन-फानन में चीता मोबाइल के साथ मौके पर पहुंचे और पीछे से प्रभारी निरीक्षक भी आ गये. जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि इसी दौरान आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन ठाकुर, निवासी चिलसरा शमसाबाद हाल पता नरायनपुर कादरी गेट अपने साथी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर निवासी भुवनपुर ताजपुर अमृतपुर, मनु चतुर्वदी, निवासी नेकपुर चौरासी, अंशुल मिश्रा उर्फ छतरी, निवासी विजाधरपुर फतेहगढ़ व 8-10 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर मौजूद थे. इसी बीच प्रभारी निरीक्षक जाँच करने के लिए आगे बढ़ गए तो दारोगा ने लोगों से कहा की झूठी सूचना को सत्य बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हो.

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी भूलीं देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम, राकेश शर्मा को बताया ‘राकेश रोशन’, ओपी राजभर बोले- धरती पर लौटे चंद्रयान-3 तो हो स्वागत

इतना कहना ही था कि दारोगा को सभी ने मिलकर चौकी इंचार्ज सुरजीत व सिपाहियों को घेर लिया और भी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और धमकी देने लगे. इसी दौरान इस घटना का वीडियो पुलिसकर्मियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में दारोगा के लिए अपमानजनक शब्द व गाली-गलौज साफ सुनाई पड़ रही है. इसी दौरान आरोपियों ने सड़क जाम करने की कोशिश करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की भी कोशिश की. इसी बीच खनन माफिया सचिन ठाकुर ने कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो. ये मुलायम सिंह की नहीं है दारोगा जी, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. कलाकारी भूल जाओगे.

मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन ठाकुर व उसके साथी अवैध खनन का कारोबार करते हैं और सचिन ठाकुर पर कई मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं. तो वहीं इस मामले में जो रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें सचिन ठाकुर को लेकर कहा गया है कि, पूर्व में सचिन ने एक तहसीलदार को धमकी दी थी, जिसमें वह जेल गया था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने दारोगा को धमकाने वालों में खनन माफिया सचिन ठाकुर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, मनु चतुर्वेदी, अंशुल मिश्रा समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 504, 506, 186, 336, 353 व आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वहीं खबर सामने आ रही है कि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर पर पार्टी स्तर से भी कार्यवाही हो सकती है. वहीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

30 seconds ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

6 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

11 minutes ago

अमेरिका के दबाव में पलटा पाकिस्तान? जनरल मुनीर का नया पैंतरा देख भारतीय कूटनीति हलकों में मची हलचल

India Pakistan News: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत के दिल्ली पहुंचने से भारत-पाक बैकचैनल कूटनीति की सुगबुगाहट…

11 minutes ago

‘कितनी ट्रेनें रोकेंगे…’ CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, क्या अपने ही सरकार को दिया संदेश?

Chirag Paswan: CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने कहा कि भारत के युवाओं को…

17 minutes ago