देश

UP News: BHU में जमकर उड़ेंगे अबीर-गुलाल, छात्रों के विरोध के बाद होली न खेलने का फरमान वापस

UP News: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में होली मनाने को लेकर लगे प्रतिबंध के बाद न केवल प्रदेश बल्कि देश भर में विरोध होने के बाद बीएचयू प्रशासन ने आदेश को वापस ले लिया है. बता दें कि इस आदेश के बाद छात्र-छात्राओं ने अनोखा विरोध किया था और पूरे कैम्पस में दौड़ा-दौड़ा कर एक-दूसरे को रंग लगाया व जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए थे, लेकिन अब फैसला वापस होने के बाद विद्यार्थियों में जीत का जश्न देखा जा सकता है.

बता दें कि होली न मनाने का फरमान सुनाए जाने के बाद बीएचयू प्रशासन के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने इस आदेश को तुगलकी फरमान बताया था. इसी के साथ इसे हिंदू विरोधी बताया था. VHP ने कहा था कि इफ्तार का आयोजन करने वाले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में होली नहीं मनाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल कर दिए गए थे.

छात्र-छात्राओं ने विरोध में होली से पहले ही बरसा दिया रंग

BHU प्रशासन ने बाकायदा एक आदेश जारी कर यूनिवर्सिटी कैंपस में सार्वजनिक तौर पर होली मनाने, हुड़दंग करने और म्यूजिक बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था. आदेश में कहा गया था कि जो भी छात्र इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. प्रॉक्टर का ये आदेश सामने आते ही छात्र भड़क गए और आदेश का उल्लंघन करते हुए छात्र-छात्राओं ने कैंपस में होली से पहले ही जमकर होली खेली.

पढ़ें इसे भी- UP News: अतीक के बाद मुख्तार के बेटों की इमारत की ओर घूमा बुलडोजर, मऊ में आलीशान बिल्डिंग को किया जमींदोज

जानें BHU के आदेश में क्या कहा गया था

बीएचयू के आदेश में कहा गया था कि “काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को सूचित किया जाता है कि परिसर में सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलना, शोर मचाना, संगीत बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए.”

VHP ने इसे तुगलकी फरमान बताया था

वहीं, विश्‍व हिन्‍दू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और बीएचयू प्रशासन के इस आदेश को तुगलकी फरमान बताया. उन्‍होंने लिखा है, “होली पर प्रतिबंध, वह भी काशी में… ये परिपत्र है या कोई तुगलकी फरमान…!! कहीं ये विश्वविद्यालय के नाम से “हिन्दू” शब्द हटाने की शुरुआत तो नहीं!” विनोद बंसल ने सवाल किया कि क्‍या होली हुड़दंग है. उनका कहना है कि भोले की काशी और उसके भी शिक्षा मंदिर में “संगीत बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित” है. आप नहीं मनाएं ये तर्क संगत है लेकिन किसी और ने होली मनाई तो कार्रवाई होगी, क्या ये न्याय संगत है, क्या जिहादी जामिया की राह चल पड़ा है काशी का हिन्दू विश्वविद्यालय!

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

4 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

14 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

24 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

55 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

60 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago