देश

UP News: संघर्ष के दिनों को याद कर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- “पहले BJP के पास संसाधनों का आभाव था, तो कांग्रेस उत्पीड़न करती थी…”

UP News: “बूथ की शक्ति ही  भाजपा  की असल ताकत है. बूथ का प्रबंधन जितना अच्छा होगा जीत उतनी ही अच्छी होगी. जब भी कोई सरकारी कार्यक्रम हो  पार्टी कार्यकर्ता को वहां पर उपस्थित होना चाहिए. यह भी  सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ हर व्यक्ति तक जरूर पहुचे. वर्तमान में भाजपा से अल्पसंख्यक समुदाय तेजी से जुड़ रहा है.”

ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रकाबगंज लखनऊ में मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही. उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि, “यह नहीं सोचना चाहिए कि किसी स्थान अथवा समुदाय के लोगों का वोट पार्टी को नहीं मिलेगा. रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की जीत से यह अवधारणा भी ध्वस्त हो गई है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी पार्टी से जुड रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि “पार्टी महिलाओं को भी आगे बढा रही है. यह एकमात्र पार्टी है जो जाति के आधार पर काम नहीं करती है. भाजपा का लक्ष्य जाति नहीं बल्कि विकास  है. हमे अपने संगठन को हर हाल में और मजबूत करना है. आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव और लोकसभा चुनाव को लक्ष्य मानते हुए उनमें विजय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से तैयारी की जानी चाहिए.

पढ़ें इसे भी- UP News: CM योगी ने होली पर दिया तोहफा, 76 नई राजधानी एक्सप्रेस और 39 साधारण बसों को दिखाई हरी झंडी

कमल की फूल ही प्रत्याशी है

डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि “जनता के सुख दुख में भागीदार बनने और त्योहार पर लोगों से मिलने से पार्टी की जीत की भूमिका तैयार होती है. इस बात का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए कि जो प्रत्याशी होगा वह लोगों के पास जाएगा, क्योंकि भाजपा में प्रत्याशी नहीं पार्टी चुनाव लडती है और कमल का फूल निशान ही प्रत्याशी माना जाता है.

उन्होंने इसके लिए गुजरात का उदाहरण भी दिया और कहा कि वहां पर जब भी प्रत्याशी की बात होती है तो लोग कमल के फूल को ही प्रत्याशी बताते हैं. सब लोग एकजुट होकर उसे विजयी बनाने के लिए परिश्रम करते हैं. टिकट वितरण के बाद हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता तो ऐसे हैं कि जिनका पूरा जीवन गुजर गया पर टिकट नहीं मिला. इसके बावजूद पार्टी के प्रति उनका लगाव और समर्पण कभी कम नहीं होता है.

कांग्रेस सरकार करती थी उत्पीड़न

उन्होंने अपनी बात जारी करते हुए कहा कि जनसंघ व भाजपा के प्रारंभ के दिनों में कार्य करना अत्यन्त कठिन था. संसाधनों का आभाव था व कांग्रेस की सरकार बडा उत्पीड़न करती थी. प्रचार तक नहीं करने दिया जाता था. चन्दा करके काम चलाया जाता था. ऐसे समय में  उज्जवल भविष्य की कामना में संगठन के प्रति समर्पण व दृढता से किए गए कार्य के कारण भाजपा आगे बढी है. इसमे  बूथ का प्रबंधन सबसे अहम है तथा  बूथ अध्यक्ष भाजपा की एक मजबूत कडी होती है. बूथ स्तर पर पार्टी अलग से कार्यक्रम भी कराती है. मन की बात कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री के निर्देशों के प्रसार की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता की होती है.

जब नहीं था मोबाइल

उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में जब मोबाइल नहीं होता था तब भी भाजपा का कार्यकर्ता दिल्ली से कही गई बात को समान रूप से देश के हर कोने में पहुंचा देता था. विजय उसी की होती है जो निचले स्तर पर मजबूत होता है. भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है और पार्टी में  बूथ का कार्यकर्ता ही आगे चलकर बडा नेता बन जाता है. डॉ. शर्मा ने अपने महापौर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय विरोधी प्रत्याशी साधन सम्पन्न थे पर कार्यकर्ता हमारा अधिक प्रतिबद्ध व  समर्पित था. वहीं  समर्पित कार्यकर्ता जीत का आधार बना और पार्टी ने चुनाव जीता था. कार्यक्रम में मध्य विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता बॉबी, वरिष्ठ नेता अमित गुप्ता, सुनील यादव मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, आनंद पांडे, अंकित सिंह, मुकेश सिंह मोंटी तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

16 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

17 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

32 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

42 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

51 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago