देश

UP News: 152 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करेगा यूपीसीडा, 13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, 21 को होगी नीलामी

Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपीसीडा 152 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है. इसके लिए  13 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं और नीलामी की तारीख 21 फरवरी तय की गई है. योगी सरकार यूपीजीआईएस (UPGIS 2023) के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. नीलामी झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में होगी. इसके लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 9 फरवरी तक प्रपत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे.

योगी सरकार निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित ही नहीं कर रही बल्कि उनकी सुविधा और जरूरतों के लिए साधन भी उपलब्ध करा रही है. इसी क्रम में फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS) के मद्देनजर निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा ) प्रबंधन औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है. प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की नीलामी निकाली गई है. झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और हमीरपुर जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में 152 औद्योगिक भूखंड नीलामी योग्य हैं. भूखंडों को चिह्नित करने के बाद आवेदन मांगे गए हैं.

13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के मुताबिक, 31 जनवरी से सुबह 10 बजे से ई-ऑक्सन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक लोग प्रपत्र डाउनलोड कर भर कर जमा कर सकते हैं. प्रपत्र डाउनलोड करने, कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान करने की अंतिम तारीख नौ फरवरी शाम छह बजे तक रखी गई है. 13 फरवरी को आवेदन शाम छह बजे तक जमा किया जा सकता है. 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी.

पूरी जानकारी

152 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करेगा यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण).

यूपीजीआईएस ( ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ) के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराएगी योगी सरकार.

झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंडों की होगी नीलामी.

शुरू हुई ई ऑक्शन की प्रक्रिया, 9 फरवरी तक डाउनलोड कर सकेंगे प्रपत्र.

13 फरवरी तक किया जा सकेगा आवेदन, 21 फरवरी की सुबह होगी नीलामी.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

34 seconds ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

8 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

10 minutes ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

22 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

26 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

26 minutes ago