योगी आदित्यनाथ
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के तमाम जिलों में राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भाजपा से अकेले ही प्रचार अभियान सम्भालने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली पहुंचे हैं. यहां के जीआईसी मैदान में उन्होंने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया. उनके आते ही पूरी सभा जय श्रीराम के नारे से गूंजने लगी थी. इसके बाद उन्होंने मंच पर खड़े होकर जनता का अभिवादन किया.
इस मौके पर सीएम योगी ने निकाय चुनाव के लिये भाजपा के सभी पदों के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि “लगभग 4 करोड़ से ज्यादा नगर निगम में पूरे प्रदेश में मतदाता है. 6 वर्षो में उत्तर प्रदेश के बारे में देश का नज़रिया बदला है. जिस प्रदेश का युवा रोजगार के लिए कभी बाहर जाता था, तो यह नही बताता था कि वह उत्तर प्रदेश का निवासी है. वह अपनी पहचान छुपाता था. क्योंकि उत्तर प्रदेश की छवि अच्छी नहीं थी.”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “सपा का नाम लिए बगैर कहा कि, पहले नौकरी के नाम पर भाई भतीजावाद होता था. लोग पर्व और त्योहार भी सौहार्द के माहौल में नही मना पाते थे. विकास के नाम पर जहाँ सिर्फ बंदरबांट होता था, लेकिन इन 6 वर्षो में डबल इंजन की सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जन-जन तक पहुंचाया है. सीएम ने आगे कहा कि, प्रदेश केवल वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के लिये ही नही, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के लिये भी जाना जा रहा है.”
मुख्यमंत्री ने जनसभा को आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि, अब डबल इंजन की सरकार के साथ ही अगर निकाय का ट्रिपल इंजन भी जुड़ जायेगा तो स्पीड कई गुना बढ़ जायेगी. वहीं उन्होंने सपा शासन काल को टारगेट करते हुए कहा कि, 6 वर्ष पहले एक गरीब शरीफ और व्यापारी किसी तरह से इज्जत बचा कर चलता था. अपराधी माफिया से पुलिस भी डरती थी. अपराधी निकलते थे तो सड़को पर सन्नाटा छा जाता था, लेकिन आजकल चक्र को प्रदेश सरकार ने ऐसा घुमाया है कि गरीब व्यपारी और प्रदेश की बेटियां गर्व से बेखोफ होकर चलती है. आज अपराधी इस डर में रहता है कि अगर सड़क खाली रही तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, अब अपराधी ठेला लगा कर जीवन यापन करने के बारे सोचने लगे है. अपराध और रंगदारी वसूलने में नही. यह परिवर्तन हुआ है यूपी में. यह परिवर्तन नवजवानों के भविष्य और व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा के लिये आवश्यक था. इस मौके पर मंच पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व लोक सभा प्रभारी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे. बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ रायबरेली के बाद उन्नाव में प्रचार किया. शाम को वह लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. उन्नाव रामलीला मैदान में जनसभा को उन्होंने सम्बोधित किया तो वहीं शाम 6 बजे लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा के पास जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
रायबरेली के बाद उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि, 2014 से पहले लोग (भारत को) शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे. कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था. भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था. दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी. 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है. आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है. आगे उन्होंने कहा कि, केवल आप लोग अध्यक्ष ही न जिताइये बल्कि पूरा बोर्ड जीताकर भेजिएगा, जिससे सही ढंग से विकास को गति दी जा सके. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की एक-एक उपलब्धियों को गिनाया. इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज, प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह के अलावा सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…