देश

UP Nikay Chunav 2023: ‘गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए…’ गाने पर सपा प्रमुख का पलटवार, बोले- यह बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अब तेज हो गया है और राजनीति गरमाने लगी है. एक तरफ जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाएं कर नगर निकायों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक पीसी कर योगी सरकार पर करारा हमला किया है. अखिलेश यादव ने यूपी की कानून-व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है. साथ ही भाजपा द्वारा उनके खिलाफ जारी किया गया गाना ‘गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए…’ पर भी सपा प्रमुख ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए जवाब दिया.

मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “गाने को जिसने पोस्ट किया और जो पहला हैंडल से उसको ट्वीट किया गया, वह सवाल खड़े करता है.” अखिलेश ने आगे कहा कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह गाना जारी किया गया है. महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. इससे साफ होता है कि मेन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. इसी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समय में ही भ्रष्टाचार बढ़े. नालियां भरी हैं. बड़े पार्कों को भी बर्बाद कर दिया. कोई सड़क ऐसी नहीं कि आप निकलें और जाम में न फंस जाएं.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों पर अब हाईटेक नजर, पांच जेलों को आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस से जोड़ा गया

महंगाई से जूझ रही जनता

अखिलेश यादव ने कहा कि शहरों में रह रहे लोगों को आज जिस तरह से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है. जनता को आटे की कीमत क्या अदा करनी पड़ रही है? दाल की कीमत क्या है? आज खाने का सामान खरीदने के लिए कौन सी कीमत चुकानी पड़ रही है? हाउस टैक्स बढ़ाया जा रहा है. अखिलेश ने कहा कि महंगाई से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही इस प्रकार का गाना जारी किया गया है.

सीसीटीवी में देखिए क्या है लॉ एंड आर्डर- अखिलेश

यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. आप देख लीजिए, लॉ एंड ऑर्डर कैसा है? उन्होंने कहा कि आंकड़े दिखाई दे रहे हैं, वह हमारे नहीं है. वह सरकार के हैं. इसकी जिम्मेदारी किस पर है?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago