सीएम को मिठाई खिलाते डिप्टी सीएम व पार्टी के अन्य पदाधिकारी
UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में मेयर के सभी 17 पदों पर कब्जा करने के बाद भाजपा का खेमा उत्साहित है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीत को लेकर प्रेस काफ्रेंस की है और जनता का ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर आभार व्यक्त किया. निकाय चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में ताबड़तोड़ रैली कर जनता से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील सीएम योगी ने की थी.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav- 2023 Results: सीएम योगी का चला जादू, सभी 17 मेयर सीटों पर BJP का कब्जा, सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका
प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश मे भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत,पार्टी संगठन के कार्यकुशलता और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन मे भाजपा ने बड़ी विजय प्राप्त की है. 7 नगर निगमों मे प्रचंड जीत प्राप्त हुई. हर नगर निगम की आबादी 5 से 50 लाख आबादी की जनता ने वोट किया. जनता ने प्रधानमंत्री जी के विजन और डबल इंजन की सरकार के कार्य को वोट दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि, 2017 मे भाजपा ने ,199 मे से 60 नगर पालिका सीट जीती थी, इस बार दोगुने से ज्यादा जीत रही है. नगर पंचायतों में भी विजय प्राप्त हुई, 545 नगर पंचायतों मे अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की. पार्षदों के चुनाव मे भी बड़ी जीत प्राप्त हो रही है, पहले की तुलना मे दोगुने से अधिक संख्या मे जीत मिल रही है. उन्होंने कहा कि इन सभी रुझानों से पता चलता है कि 6 करोड़ की नगर निकाय की आबादी को डबल इंजन की सरकार के सुशासन विकास सुरक्षा के कार्यो को पसंद आया है.
सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मेहनत की, 2017 में 16 नगर निगम के चुनाव मे 14 सीट भाजपा को प्राप्त हुई थी. पहली बार 17 नगर निगमों में जीत मिली है. दो विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा गठबंधन को जीत मिली है. इसी के साथ सीएम ने कहा कि मैं प्रदेश के मतदाताओं को हृदय से आभार करता हूं. पूरा मतदान शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, निर्वाचन आयोग व पूरे प्रशासनिक अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…