देश

UP Nikay Chunav: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में डाला वोट, सभी से की मतदान करने की अपील

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की राजधानी सहित 37 जिलों में मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों पर लोग बड़ी संख्या में वोट दे रहे हैं. वहीं राजनीतिक दलों के नेता-मंत्री और प्रत्याशी भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वोट डालने के लिए लखनऊ के विपुल खंड स्थित स्कॉलर्स होम बूथ पर पहुंचे और उन्होंने मतदान किया.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी पत्नी के साथ सुबह ही वोट डालने पहुंच गए. उन्होंने महानगर के मोंटफ़ोर्ट स्कूल में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने अपील की कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें.वहीं जालौन में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उरई के राजकीय इंटर कालेज में पहुंचकर वोट डाला.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह प्रातः 10:00 स्कॉलर्स होम स्कूल विपुल खंड गोमती नगर में मतदान किया. वहीं महानगर अध्यक्ष MLC मुकेश शर्मा ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ इस्लामिया कॉलेज में मतदान किया. भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने भी सुबह ही एमिटी स्कूल सेक्टर 8 वृन्दावन में मतदान किया. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी लखनऊ में वोट डाला.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में यूपी के 37 जिलों में मतदान जारी, सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश से 37 जिले में सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है. पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से शांति पूर्ण मतदान कराने के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है. आज लखनऊ के 110 पार्षदों की किस्मत EVM में बंद होने जा रही है तो वहीं यूपी में पहले चरण में 37 जिलों में हो रहा मतदान, 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर पालिका परिषद् 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3645 नगर पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला करेगा. पहले चरण में 2 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए 7368 मतदान केंद्र बनाये गए हैं.

13 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें पहले चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है जबकि दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जोधपुर में पकड़े गए बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर, 5-5 लाख रुपये का था इनाम

राजस्थान पुलिस की AGTF और जोधपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई…

10 minutes ago

‘ई कुत्ता का कहीं जगह था…’, अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को हड़काया

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: पटना स्नातक सीट के एमएलसी चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह…

54 minutes ago

यूरोपीय टैक्स का तोड़ बना भारत का ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग सिस्टम’, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

भारत में अक्टूबर से देश का पहला कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है. इससे…

54 minutes ago

अदियाला जेल में आधी रात डॉक्टरों की एंट्री! इमरान की हालत गंभीर या पाकिस्तान में कोई बड़ी साजिश?

Pakistan News: पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ शिकंजा और कसा! अदियाला जेल में डॉक्टरों…

1 hour ago

रॉकेट नहीं, मिसाइल नहीं… यमन में 38,000 टोयोटा ट्रकों की एंट्री से दुनिया भर में हड़कंप

Yemen War: मिसाइलों के बाद अब ट्रकों से महा-जंग की तैयारी? यमन पहुंचे 38,000 से…

1 hour ago