देश

UP Nikay Chunav: लखनऊ सहित कई जिलों में खराब हुई EVM, कुछ जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम न होने से मायूस हुए मतदाता

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच यूपी की राजधानी के आलमबाग के गीतापल्ली वार्ड में लगी हुई 1313, 1314 नम्बर की ईवीएम मशीनों के खराब होने की जानकारी सामने आ रही है. वहीं चिनहट में 263 नम्बर की मशीनें बंद होने की भी सूचना आ रही है. इसी बीच वोट लखनऊ में वोट डालने पहुंचीं सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने भी मशीन में समस्या होने की बात कही.

लखनऊ में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार निर्वाचन कंट्रोल रूम सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट से लगातार सम्पर्क में बने हुए हैं और मतदेय स्थलों की जानकारी ले रहे हैं. सुबह से ही मतदान जारी है. सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी की जा रही है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग भी हो रही है. जानकारी सामने आ रही है कि लखनऊ में जिन जगहों पर ईवीएम खराब होने या बंद होने की शिकायत मिली थी, वहीं पर ईवीएम ठीक कर दी गई है या उनको रिप्लेस कर दिया गया है. सभी नोडल अधिकारी मतदान केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं.

बता दें कि 9 मण्डलों के 37 जनपदों में मतदान हो रहा है. फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है. वहीं सहारनपुर सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 190 पर EVM मशीन के खराब होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद यहां की मशीन को रिप्लेस कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में डाला वोट, सभी से की मतदान करने की अपील

कई बूथों से लौटे मतदाता

मतदाता सूची में नाम न होने के कारण कई जगहों पर मतदान करने से लोग वंचित हो गए. मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे लोगों को बिना वोट डाले ही लौटना पड़ा है. इसकी शिकायत लखनऊ सहित कई जिलों से सामने आई है.

इन जिलों में जारी है पहले चरण का मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

11 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

28 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

55 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago