देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 16847 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, 4 और 11 को होगा मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव-2023 को लेकर दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम सोमवार को पूरा हो गया है. दूसरे चरण में महापौर के लिए 57, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 1704 लोगों का नामांकन हुआ है. दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान होगा. आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और फिर 27 अप्रैल को नाम वापस होंगे. 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा. 11 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी.

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार यानी नामांकन के अंतिम चरण में 16847 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे. उधर, पहले चरण में 44361 प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतर चुके हैं. फिलहाल इस चरण में महापौर पद पर 57 नगर निगम पार्षद पद पर 2397, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1704 एवं सदस्य पद पर 6070, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 639 एवं सदस्य पद पर 5980 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है.

बता दें कि दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में मतदान होगा. इस चरण के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. फिर 27 अप्रैल को नाम वापसी होगा. 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा. पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा और 11 मई को मतदान होगा.

दो चरणों में होगा निकाय चुनाव

इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2023: आज दोपहर 1.30 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड कक्षा-10 का रिजल्ट, बच्चे इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, देखें पूरी डिटेल

प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार

जहां एक ओर दोनों चरणों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर पहले चरण के प्रत्याशी मैदान में भी उतर आए हैं और चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. जहां एक ओर भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कमान सम्भाल ली है. वह यूपी के तमाम जिलों में जनसभाएं शुरू कर चुके हैं तो वहीं भाजपा को कड़ी टक्कर देने का दावा करने वाली सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही अन्य दल भाजपा को चारो तरफ से घेरने की रणनीति बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago