Deputy CM Brajesh Pathak
लखनऊ: किसी भी समाज के प्रगति एवं समृद्धि का आधार स्वास्थ्य होता है. हम प्रदेश के स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं. पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया. राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में तमाम चुनौतियां थीं लेकिन हमने सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार करते हुए नई उपलब्धियां प्राप्त कीं. यह कहना यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का. उन्होंने शनिवार को इंदिरा नगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में 159 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 11 चिकित्सा इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.
उन्होंने कहा कि हम लोग “सबल उत्तर प्रदेश, सक्षम उत्तर प्रदेश” के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रहे हैं. डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में पूर्व में चिकित्सा उपकेंद्रों पर सिर्फ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं लेकिन अब इन केंद्रों पर हमारी सरकार ने सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में देश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है. प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का यूनीक स्वास्थ्य पहचान (आभा) का सजृन किया जा रहा है. आभा के सृजन में देश प्रथम स्थान पर है और अब तक 12.7 करोड़ से अधिक आभा तैयार किए गए हैं. उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की.
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा रंजन कुमार, एम०डी०, एन०एच०एम० पिंकी जोएल, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य रतन पाल सिंह सुमन, निदेशक प्रशासन शिव सहाय, महानिदेशक प्रशिक्षण पवन कुमार अरुण जी, महानिदेशक, परिवार कल्याण सुषमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ एनबी सिंह, विशेष सचिव अर्चना वर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…