ओम प्रकाश राजभर (फोटो-सोशल मीडिया)
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं. कोई गठबंधन के जोड़-तोड़ में लगा है तो कोई अकेले ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की ठान चुका है. इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है. सुभासपा ने किसी से भी गठबंधन न करने की डुगडुगी पीट दी है. पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर कह दिया है कि सुभासपा बगैर किसी पार्टी से गठबंधन किए पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ेगी और जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी.
अरुण राजभर ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, “पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का आंकलन कर सूची बनाएं और आलाकमान को भेजें. ताकि जल्द ही नगर निकाय चुनाव के अपने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सके. नगर निकाय चुनाव में पार्टी अकेले ही अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा.” हालांकि पार्टी प्रमुख व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहले ही अकेले ही चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके थे. वहीं अरुण राजभर ने बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि पार्टी अकेले ही निकाय चुनाव में उतरेगी.
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने इस बार उत्तर प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…
गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…