सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
David Warner Fined
David Warner, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की हो लेकिन डेविड वॉर्नर को बड़ा झटका लगा है. टीम को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और भारी जुर्माना लगाया गया. आईपीएल के बयान के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार रात SRH के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
बयान में कहा गया, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है.”
ये भी पढ़ें: GT vs MI: रोहित vs हार्दिक, दो चैंपियन टीमों की टक्कर, IPL 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला…
इसमें कहा गया, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत ये इस सीजन की उनकी पहली गलती थी, इसलिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के अपने अगले मैच में 29 अप्रैल यानि शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.
दिल्ली ने हैदराबाद को घर में 7 रनों से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन टीम ने एक डिफेंडिंग टोटल स्कोर बोर्ड पर लगाया. 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस छोटे लक्ष्य के सामने घुटने टेक दिए. हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.
रोमांचक मैच में दिल्ली ने SRH को हराया
लास्ट ओवर थ्रिलर स्पेशल मैच की लिस्ट में एक और मुकाबला जुड़ चुका है. एक बार फिर फैंस ने रोमांच से भरपूर मुकाबले का पूरा लुफ्त उठाया दिल्ली ने सोमवार को सीजन के 34वें मुकाबले में हैदराबाद को उनके होम ग्राउंड पर 7 रन से हराया है. एक समय था जब दिल्ली इस मुकाबले में बैकफुट पर थी मगर पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में डीसी ने शानदार कमबैक किया और हारी हुआ बाजी जीत में बदल दी.
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…