देश

UP Nikay Chunav 2023: शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने थामा बीजेपी का दामन, सपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

UP Nikay Chunav 2023: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. ऐसे में अन्य दलों के नेताओं का आस्था परिवर्तन लगातार भाजपा की तरफ झुकता हुआ दिख रहा है. इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सपा और प्रसपा में रहे अजय त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. हजारों समर्थकों के साथ अजय त्रिपाठी ने बीजेपी ज्वाइन करते हुए समाजवादी पार्टी पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया.

इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रदेश पाठक ने कहा कि “आज बहुत ही हर्ष का विषय है. समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों में काम करने वाले बड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए, बताते हुए बीजेपी ज्वाइन पहुंचे करने अपने हजारों कार्यकर्ताओं, साथियों और भाइयों का स्वागत है.”

डिप्टी सीएम ने कहा कि “सब जानते हैं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 से लगातार चल रही है. बरसो के बाद किसी भी दल की सरकार रिपीट हुई है. 6 वर्षों में प्रदेश में विकास के नए आयाम बना है और कानून व्यवस्था बेहतर हुआ है. आज अपराधियों में खौफ है, हमारी माताएं-बहनें रात में भी अपने घरों से निकल रही हैं. हमारे व्यवसाई शाम को आराम से घर पर जा पा रहे हैं. बड़े-बड़े उद्योगपति भी आज उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं.”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत माता को और भी ज्यादा मजबूती देने का निर्णय लिया है. मैं सभी का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करता हूं. सभी साथियों को इस बात का भरोसा दिलाता हूं कि हम सब एक होकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.”

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: पहले कोसी कलां में होता था दंगा, आज लग चुका है दुनिया का सबसे बड़ा पेप्सिको का प्‍लांट- मथुरा में बोले सीएम योगी

एक तरफा होगा चुनाव- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि “विकास का रथ उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के विकास का पहिया उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी लोग धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का मदद करने के लिए अपने घरों से निकलकर के आगे बढ़ रहे हैं. 4 तारीख को जब लखनऊ में चुनाव में एकतरफा चुनाव होगा और पहले और दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर के आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

17 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

24 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

32 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

1 hour ago