होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या
Kailash Mahto: बिहार में एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिला है. गुरुवार को जनता दल-युनाइटेड (जेडीयू) के नेता कैलाश महतो की कटिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है. कटिहार जिले के बरारी थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पोखरिया टोल के पास बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
जिसके बाद आनन फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया. कैलाश महतो की उम्र 70 साल थी और उनके पेट और सिर में गोली मारी गई थी.
वहीं एएनआई से बात करते हुए कटिहार जिले के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि “हमने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. करीब 4-5 राउंड फायरिंग की गई. आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही दी जा सकती है”. सूत्रों के मुताबिक जमीन को लेकर आपसी रंजिश में नेता की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक नेता ने कुछ दिन पहले प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. इसके बाद ही गुरुवार को इस घटना को अंजाम दे दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…